महिला एवं बाल विकास मंत्री आज कांकेर प्रवास पर
रायपुर, 02 जुलाई 2011
महिला और बाल विकास मंत्री सुश्री लता उसेण्डी कल तीन जुलाई को उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले के प्रवास पर रहेंगी। सुश्री उसेण्डी तीन जुलाई को दोपहर दो बजे कोण्डागांव से कार द्वारा रवाना होकर दोपहर 3.30 बजे कांकेर पहुंचेंगी और वहां स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगी। सुश्री उसेण्डी शाम छह बजे कांकेर से प्रस्थान कर रात नौ बजे रायपुर पहुंचेंगी ।
क्रमांक-1512/सुनीता

