लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार महिला एवं बाल विकास/खेल पूरक पोषण आहार की गुणवत्ता से समझौता न करें-सुश्री लता उसेंडी

पूरक पोषण आहार की गुणवत्ता से समझौता न करें-सुश्री लता उसेंडी

What
When Jul 09, 2010
from 06:30 PM to 06:30 PM
Add event to calendar vCal
iCal

 

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कोरिया जिले के विभागीय योजनाओं की समीक्षा की

    रायपुर 9 जुलाई 2010

1681-090710

महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री लता उसेंडी ने कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुण्ठपुर स्थित जिला पंचायत के सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा के दौरान महिला स्व-सहायता समूहों को आंगनबाड़ी केन्द्रों में गुणवत्तायुक्त पूरक पोषण आहार सुलभ कराने के निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों और महिलाओं को वितरित किए जानें वाले पूरक पोषण आहार की गुण्ावत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
    महिला एवं बाल विकास मंत्री ने समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य शासन की मंषा के अनुरूप महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए महिला स्व-सहायता समूहों को रेडी-टू-ईट फूड तैयार  करने का महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया है। स्व-सहायता समूहों को अपने इस दायित्व का निर्वहन गंभीरता से करना चाहिए। उन्होंने बैठक में समीक्षा के दौरान कहा कि षिषुओं के कुपोषण को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना के तहत आंगनबाड़ी में दर्ज षिषुओं की उम्र के अनुसार वजन को मापदण्ड मानकर उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है,कुपोषित बच्चों के आहार के संबंध में उनके अभिभावकों को आवष्यक मार्गदर्षन दिया जा रहा है। महिला और बाल विकास मंत्री ने षिषुओं का कुपोषण दूर करने के लिए सभी को एक जुट होकर कार्य करने की आवष्यकता पर बल दिया। उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों को आवष्यक पंजियों का संधारण्ा करने के लिए समुचित प्रयास करने के भी निर्देश दिए।   
           सुश्री लता उसेंडी ने विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को विभागीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के निर्देष दिये। विभागीय पर्यवेक्षिका द्वारा अधीनस्थ आंगनबाड़ी केन्द्रों का सतत् निरक्षण कर व्यवस्था का जायजा लेने पर जोर दिया। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों का समय पर खुलना और बंद होना सुनिश्चत करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने नये ग्रोथ चार्ट के क्रियान्वयन और आंगनबाड़ी केन्द्रों में खिलौनों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। बैठक में उपस्थित पंचायत और ग्रामीण विकास के संसदीय सचिव श्री भईयालाल राजवाड़े ने आंगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण कर विभागीय गतिविधियों को सफलता पूर्वक क्रियान्वित करने की समझाइष दी। विधायक भरतपुर-सोनहत श्री फूलचन्द्र सिंह तथा जिला पंचायत कोरिया की अध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी ने भी आंगनबाड़ी केन्द्रों की व्यवस्था के संबंध में आवष्यक सुझाव दिये। बैठक में कोरिया कलेक्टर श्रीमती ऋतु सेन ने जिले में कुपोषण दूर करने और विभागीय कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु की गई व्यवस्था से अवगत कराया। बैठक में संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। 

क्रमांक-1681/सुनीता



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031