लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार महिला एवं बाल विकास/खेल आयुष्मति योजना : सोलह हजार से अधिक महिलाओं को चिकित्सा सुविधा

आयुष्मति योजना : सोलह हजार से अधिक महिलाओं को चिकित्सा सुविधा

What
When Jul 23, 2011
from 01:30 PM to 01:30 PM
Add event to calendar vCal
iCal

    रायपुर 23 जुलाई 2011

राज्य सरकार के महिला और बाल विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में संचालित आयुष्मति योजना के तहत विगत वर्ष 2010-11 में 16 हजार से अधिक महिलाओं को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। इनमें अनुसूचित जनजाति की सात हजार 109 महिलाएं, अनुसूचित जाति की दो हजार 106 महिलाएं,पिछड़े वर्ग की पांच हजार 23 महिलाएं और सामान्य वर्ग की एक हजार 289 महिलाएं शामिल है। उल्लेखनीय है कि योजना में भूमिहीन और गरीबी रेखा श्रेणी की बीमार महिलाओं को चिकित्सा सुविधा दी जाती है। योजना के तहत शासकीय अस्पतालों में एक सप्ताह तक उपचार के लिए भर्ती रहने पर चार सौ रूपए तक और एक सप्ताह से अधिक भर्ती रहने पर एक हजार रूपए तक की चिकित्सा सहायता के अन्तर्गत इलाज और पौष्टिक आहार आदि उपलब्ध कराया जाता है। रोगी महिला के साथ आए परिचारक को भी सुविधाजनक विश्राम तथा दो समय के भोजन की सुविधा दी जाती है।
    महिला और बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आयुष्मति योजना के तहत पिछले वर्ष 2010-11 में 16 हजार से अधिक महिलाओं का इलाज किया गया। योजना में बस्तर जिले की सर्वाधिक 1967 महिलाएं लाभान्वित हुई है। इसी प्रकार रायपुर जिले की 704 महिलाओं, दुर्ग जिले की 1447 महिलाओं, राजनांदगांव जिले की 1643 महिलाओं, कबीरधाम जिले की 341 महिलाओं, महासमुन्द जिले की 27 महिलाओं, धमतरी जिले की 412 महिलाओं, दंतेवाड़ा जिले की 753 महिलाओं, कांकेर जिले की 370 महिलाओं, बिलासपुर जिले की 1570 महिलाओं और कोरबा जिले की 1648 महिलाओं को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई गयी । विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले की 1045 महिलाओं, सरगुजा जिले की 1627 महिलाओं, कोरिया जिले की 697 महिलाओं, जशपुर जिले की 1121 महिलाओं, रायगढ़ जिले की 572 महिलाओं, नारायणपुर जिले की 201 महिलाओं और बीजापुर जिले की 64 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला है।

क्रमांक-1883/सुनीता

 


« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031