सुश्री लता उसेण्डी का दौरा कार्यक्रम
रायपुर 07 अगस्त 2010
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सुश्री लता उसेण्डी कल रविवार 08 अगस्त को दुर्ग और राजनांदगांव जिलों के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे वहां क्वींस बैटन के आगमन की तैयारियाें की समीक्षा बैठक में शामिल होंगी। सुश्री उसेण्डी रायपुर से प्रात: आठ बजे भिलाई के लिए रवाना होंगी और वहां क्वीन्स बैटन की तैयारियों के लिए प्रात: नौ बजे आयोजित बैठक में शामिल होंगी। इसके बाद इसके बाद वे राजनांदगांव में दोपहर साढ़े बारह बजे आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल होंगी। सुश्री उसेण्डी शाम साढ़े चार बजे रायपुर लौट आएंगी।

