राष्ट्रीय शालेय ताईकाण्डो प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 56 खिलाड़ी भाग लेंगे
रायपुर में अगले सप्ताह कोचिंग कैम्प लगेगा
रायपुर 13 अप्रैल 2011
छत्तीसगढ़ के छप्पन स्कूली ताईकाण्डो खिलाड़ियों का दल इस माह मुम्बई में आयोजित राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेगा। यह प्रतियोगिता आगामी 23 से 25 अप्रैल तक शाहजी राजे क्रीड़ा संकुल अंधेरी (वेस्ट) मुम्बई में आयोजित की जा रही है। छत्तीसगढ़ के स्कूली खिलाड़ी 14 वर्ष, 17 वर्ष और 19 वर्ष आयु समूह के बालक/बालिका वर्ग में ताईकाण्डो की विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेंगे। इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए राजधानी रायपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मठपुरैना में 18 से 20 अप्रैल तक कोचिंग कैम्प लगाया गया है।
राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं:- बालक 14 वर्ष - सांवत ठेला, शैलेन्द्र पाटिल, योगेश मधुकर, संदीप साहू, गोपाल साहू, आकाश पाण्डेय, संदीप अनिमेश दुबे, रोशन पाण्डेय, अभिषेक साहू और गोपी भारद्वाज। बालिका 14 वर्ष- सिमरन देवांगन, कल्पना कश्यप, मानसी, अंशु महतो, एस. ज्योति, अमिशा दुबे, मनीषा, आरती तिवारी, रीना जंघेल, प्रतिमा नवरत्न और योगिता मिश्रा।
बालक 17 वर्ष- राजेश्वर मिरी, अविनाश यादव, लोकेश राठौर, नीलेश मधुकर, भूपेन्द्र यादव, राहुल तिवारी, पीयेन्द्र अंचल, देवेश पाणीग्रही, रमेश कुमार और विनश नेताम। बालिका 17 वर्ष- पिंकी जंघेल, विनीता सेन, दिव्या साहू, ज्योति पाबिया, आभा, बबली, कुंजला, गीता बघेल और धनेश्वरी।
बालक 19 वर्ष - ऋषि अंचल, आमोश मसीह, योगेश श्रीवास, शुभम चन्द्राकर, वजिन्दर पाल, पुष्पराज, नारायण और मोहित सिंह। बालिका 19 वर्ष - करूणा जंघेल, माधुरी, विनीता, पूजा गोयल, मनीषा, स्वीप्रिति पारित और आयुषी मिश्रा।

