लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार महिला एवं बाल विकास/खेल राष्ट्रीय वृध्दावस्था पेंशन योजना : छत्तीसगढ़ के 5.64 लाख वृध्दजनों को मासिक पेंशन

राष्ट्रीय वृध्दावस्था पेंशन योजना : छत्तीसगढ़ के 5.64 लाख वृध्दजनों को मासिक पेंशन

What
When Aug 12, 2011
from 01:55 PM to 01:55 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 12 अगस्त 2011

राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृध्दावस्था पेंशन योजना के तहत प्रदेश के लगभग पांच लाख 64 हजार वृध्दजन लाभान्वित हो रहे हैं। इस पेंशन योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले 65 वर्ष या अधिक आयु के वृध्द व्यक्तियों को तीन सौ रूपए हर माह की दर से पेंशन राशि दी जा रही है। पेंशन का भुगतान स्थानीय निकायों के माध्यम से किया जाता है।
समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि योजना के तहत प्रदेश के लगभग पांच लाख 64 हजार वृध्दजनों को मासिक पेंशन दी जा रही है। योजना में बिलासपुर जिले के सर्वाधिक 75 हजार 725 वृध्दजन लाभान्वित हो रहे हैं। इसी प्रकार सरगुजा जिले के 74 हजार 567 वृध्दजनों, रायपुर जिले के 70 हजार 317 वृध्दजनों, महासमुंद जिले के 25 हजार 280 वृध्दजनों, धमतरी जिले के 13 हजार 420 वृध्दजनों, दुर्ग जिले के 51 हजार 90 वृध्दजनों, राजनांदगांव जिले के 20 हजार 735 वृध्दजनों, कबीरधाम जिले के 20 हजार 145 वृध्दजनों, बस्तर जिले के 26 हजार 659 वृध्दजनों और दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले के 10 हजार 557 वृध्दजनों को मासिक पेंशन का लाभ मिल रहा है।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत उत्तर बस्तर (कांकेर) में 10 हजार 659 वृध्दजनों, बीजापुर जिले के चार हजार 642 वृध्दजनों, नारायणपुर जिले के दो हजार 969 वृध्दजनों, कोरबा जिले के 20 हजार 764 वृध्दजनों, जांजगीर-चाम्पा जिले के 54 हजार 769 वृध्दजनों, रायगढ़ जिले के 50 हजार 562 वृध्दजनों, जशपुर जिले के 16 हजार 405 वृध्दजनों और कोरिया जिले के 14 हजार 490 वृध्दजनों को प्रति हितग्राही तीन सौ रूपए की दर से मासिक पेंशन दी जा रही है।

क्रमांक-2239/सुनीता

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031