लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार महिला एवं बाल विकास/खेल चयनित पर्यवेक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया 15 अप्रैल से

चयनित पर्यवेक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया 15 अप्रैल से

What
When Apr 12, 2010
from 05:40 PM to 05:40 PM
Add event to calendar vCal
iCal

    रायपुर 12 अप्रैल 2010

छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा पर्यवेक्षक पद के लिए चयनित  उम्मीदवारों की नियुक्ति की प्रक्रिया आगामी 15 अप्रैल से शुरू की जा रही है। यह प्रक्रिया संचालनालय महिला और बाल विकास, पुराना नर्सेस हॉस्टल मंत्रालय परिसर रायपुर में आयोजित होगी। उल्लेखनीय है कि पर्यवेक्षक के 739 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु व्यवसायिक परीक्षा मण्डल के द्वारा 22 मार्च 2009 को प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई थी। यह परीक्षा पर्यवेक्षक के पदों पर सीधी भर्ती और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से परिसीमित भर्ती दोनों के लिए दो पालियों में आयोजित की गई। मण्डल द्वारा 29 मई 2009 को परिणाम घोषत कर दिए गए थे। लेकिन कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में याचिका दायर करने के कारण नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की जा सकी। उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद अब राज्य में चयनित पर्यवेक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।
    महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि आगामी 15 अप्रैल से 21 अप्रैल  तक चयनित उम्मीदवारों के अभिलेखों की जांच की जाएगी। इसके लिए संचालनालय में तीन काउन्टर बनाए जाएंगे। इस दौरान प्रतिदिन सवेरे 11 बजे से शाम 5.30 बजे तक अभिलेखों की जांच होगी। प्रत्येक काउन्टर पर दिनभर में पचास उम्मीदवारों के अभिलेखों की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को रविवार होने के कारण अवकाश रहेगा लेकिन 17 अप्रैल तीसरे शनिवार को जांच कार्य किया जाएगा। चयन सूची के प्रावीण्यता क्रम के अनुसार अनारक्षित वर्ग के एक से 150 अनुक्रमांक तक के उम्मीदवारों को आगामी 15 अप्रैल को जांच के लिए संचालनालय में उपस्थित होना है। इसी प्रकार 16 अप्रैल को अनारक्षित वर्ग के अनुक्रमांक 151 से लेकर 300 तक के उम्मीदवार जांच हेतु उपस्थित होंगे। सत्रह अप्रैल को अनारक्षित वर्ग के शेष 44 उम्मीदवार तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के सभी 38 उम्मीदवार और अन्य पिछड़ा वर्ग के सभी 84 उम्मीदवार जांच के लिए उपस्थित होंगे। उन्नीस अप्रैल को अनुसूचित जाति वर्ग के 88 उम्मीदवार और परिसीमित सीधी भर्ती के मेरिट सूची के क्रमांक एक से 70 तक के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जांच के लिए उपस्थित होंगी। बीस अप्रैल को परिसीमित सीधी भर्ती के अनारक्षित वर्ग के शेष सभी उम्मीदवार और अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के सभी उम्मीदवारों को जांच हेतु बुलाया गया है। इक्कीस अप्रैल की तिथि को किसी कारण्ावश जांच से छूट गए उम्मीदवारों के लिए सुरक्षित रखा गया है।
    उम्मीदवारों को अपने साथ निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, स्थायी जाति प्रमाण पत्र, उच्च स्तरीय छानबीन समिति द्वारा सत्यापित जाति प्रमाण पत्र, विकलांगता प्रमाण पत्र आदि की मूल प्रति अपने साथ लाना अनिवार्य है। इसके साथ इन सभी प्रमाण पत्रों की दो-दो अभिप्रमाणित फोटो प्रतियां भी साथ में लाना होगा, जिन्हें जांच के समय संचालनालय में जमा किया जाएगा। भर्ती की शर्तों के अनुसार दो से अधिक जीवित संतान नहीं होने, निर्धारित न्यूनतम आयु से पूर्व विवाह नहीं होने, पति के एक ही जीवित पत्नी होने से संबंधित शपथ पत्र भी उम्मीदवारों को प्रस्तुत करना है। इन तीनों शर्तो को एक ही शपथ पत्र में लिखा जा सकता है। उम्मीदवार चाहे तो शपथ पत्र पूर्व से बनाकर ला सकते हैं अथवा जांच के दौरान संचालनालय से शपथ पत्र का नमूना प्राप्त कर सकते हैं। परिसीमित भर्ती के तहत चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यकर्ता के पद पर उनके नियुक्ति आदेश और बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा जारी अनुभव प्रमाण पत्र की जांच की जाएगी। चयनित उम्मीदवाराें को अभिलेखों की जांच के संबंध में व्यक्तिगत रूप से भी सूचना जारी की जा रही है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संयुक्त संचालक श्रीमती क्रिस्टिना लाल से उनके दूरभाष क्रमांक 0771-2234198 और मोबाईल नम्बर 98264-65728 तथा सहायक संचालक श्रीमती सुषमा जैन से उनके दूरभाष क्रमांक 0771-2234202 और मोबाईल नम्बर 92299-67035 पर संपर्क किया जा सकता है।  

क्रमांक-226/सुनीता




« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031