लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार महिला एवं बाल विकास/खेल पन्द्रह अप्रैल से आंगनबाड़ी केन्द्र खुलेंगे सवेरे 07 बजे

पन्द्रह अप्रैल से आंगनबाड़ी केन्द्र खुलेंगे सवेरे 07 बजे

What
When Apr 13, 2010
from 03:05 PM to 03:05 PM
Add event to calendar vCal
iCal

बढ़ती गर्मी को देखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग का फैसला

रायपुर, 13 अप्रैल 2010

छत्तीसगढ़ शासन के महिला और बाल विकास विभाग ने बढ़ती गर्मी में आंगनबाड़ी केन्द्रों में आने वाले बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगामी पन्द्रह अप्रैल से 30 जून तक सभी आंगनबाड़ी केन्द्र सवेरे 07 बजे से 11 बजे तक संचालित करने के निर्देश दिए हैं। आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन सवेरे किये जाने से बच्चों और हितग्राही महिलाओं को इन केन्द्रों में जाने में कठिनाई नहीं होगी और गर्मी से बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा भी हो सकेगी। निर्धारित समयावधि में आंगनबाड़ी केन्द्रों के नियमित संचालन के लिए विभाग द्वारा सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारियों और बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।   
     महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि प्रदेश में 34 हजार 937 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित हैं। इन केन्द्रों में एकीकृत बाल विकास सेवा योजना के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों में छह माह से  छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और गर्भवती तथा शिशुवती महिलाओं को पूरक पोषण आहार  सहित छह प्रकार की सेवाएं प्रदान की जाती हैं।आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रतिदिन तीन से छह वर्ष आयु के लगभग साढ़े आठ लाख बच्चों को पूरक पोषण आहार के तहत नाश्ता और गर्म पका हुआ भोजन तथा शाला पूर्व अनौपचारिक शिक्षा सहित आंगनबाड़ी केन्द्रों की सभी सेवाएं दी जा रही हैं। राज्य में छह माह से तीन वर्ष आयु के लगभग ग्यारह लाख बच्चों और लगभग पांच लाख गर्भवती और शिशुवती माताओं को हर सप्ताह टेक होम राशन के तहत रेडी-टू-ईट (तैयार भोजन) प्रदान किया जा रहा है।

क्रमांक-244/सुनीता




« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031