राष्ट्रीय खेल दिवस-29 अगस्त : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह करेंगे खेल प्रतिभाओं का सम्मान
रायपुर, 28 अगस्त 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित रविषंकर शुक्ल विष्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में शाम छह बजे आयोजित 'राज्य खेल अलंकरण सम्मान समारोह-2011' में खेल प्रतिभाओं को सम्मानित करेंगे। वे समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। उल्लेखनीय है कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 29 अगस्त को हर साल राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। खेल अलंकरण समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौषिक करेंगे। विषिष्ट अतिथि के रूप में लोक निर्माण एवं स्कूल षिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, नगरीय प्रषासन मंत्री राजेष मूणत, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सुश्री लता उसेण्डी, नेता प्रतिपक्ष श्री रविन्द्र चौबे, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष श्री सुभाष राव, महापौर श्रीमती किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री संतोष पाण्डेय, मुख्य सचिव श्री पी. जॉय उम्मेन, पुलिस महानिदेषक श्री अनिल एम. नवानी, पंडित रविषंकर शुक्ल विष्वविद्यालय के कुलपति डॉ. षिवकुमार पाण्डेय और छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव श्री बलदेव सिंह भाटिया उपस्थित होंगे।

