लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार महिला एवं बाल विकास/खेल महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान 2011 : आगामी 30 सितम्बर तक अनुशंसाएं आमंत्रित

महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान 2011 : आगामी 30 सितम्बर तक अनुशंसाएं आमंत्रित

What
When Sep 08, 2011
from 02:35 PM to 02:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर 08 सितम्बर 2011

राज्य सरकार के खेल और युवा कल्याण संचालनालय द्वारा महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान वर्ष 2011 के लिए छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों से आगामी 30 सितम्बर तक निर्धारित प्रारूप में अनुशंसाएं आमंत्रित की गयी है। यह सम्मान हर वर्ष राज्य स्थापना दिवस एक नवम्बर के अवसर पर प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है। अनुशंसा पत्र राज्य स्तरीय खेल संघों के माध्यम से संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, खेल भवन, जी.ई.रोड रायपुर में कार्यालयीन दिवस और समय पर प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
खेल और युवा कल्याण संचालनालय के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान ऐसे पात्र खिलाड़ी को दिया जाएगा, जिसने विगत वर्ष तीरंदाजी के राष्ट्रीय चैम्पियनशिप (सीनियर वर्ग) या राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ की ओर से भाग लेते हुए स्वर्ण पदक या रजत पदक या कंास्य पदक प्राप्त किया हो अथवा तीरंदाजी की अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो। यदि तीरंदाजी में इन उपलिब्धयों वाले खिलाड़ी किसी वर्ष में नहीं मिले तो उस वर्ष अन्य ऐसे खेल जिन्हें भारत सरकार युवा कार्य और खेल मंत्रालय राष्ट्रीय स्तर के खेल अंलकरण के लिए विचार क्षेत्र में लेता है, के खिलाड़ियों को इन्हीं उपलब्धियों में सम्मान हेतु चयन के लिए विचार में लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सम्मान पुरूष और महिला वर्ग के खिलाड़ियों के लिए सम्मिलित रूप से होगा, अर्थात उपलब्धियों की तुलना सम्मिलित रूप से की जाएगी।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस सम्मान के लिए उन खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर विचार किया जाएगा, जो छत्तीसगढ़ राज्य का स्थानीय निवासी है या उपलब्घि वर्ष एवं पुरस्कार वर्ष में छत्तीसगढ़ राज्य की किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्था में नियमित अध्ययनरत है या उपलब्घि वर्ष एवं पुरस्कार वर्ष में छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय, अर्ध्दशासकीय अथवा सार्वजनिक उपक्रम में निरंतर कार्यरत है। सम्मान के लिए वर्ष की गणना एक अप्रैल से 31 मार्च तक होगी। इस सम्मान से संबंधित विस्तृत नियम खेल विभाग के जिला कार्यालयों से प्राप्त किए जा सकते हैं। अनुशंसा पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2011 निर्धारित की गयी है। इस अवधि में अनुशंसा पत्र राजधानी रायपुर स्थिति संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, खेल भवन के पते पर जमा कर सकते हैं।


क्रमांक-2654/सुनीता

 


« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031