राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता
व्हालीबाल,कबड्डी और बॉस्केटबाल की स्पर्धाएं 15 सितंबर से कवर्धा में
रायपुर 03 सितंबर 2010
छत्तीसगढ़ के जिला मुख्यालय कवर्धा में राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अन्तर्गत आगामी 15 सितंबर से 18 सितंबर तक व्हालीबाल बालक-बालिका 14 और 19 आयु वर्ग, बॉस्केटबाल 14 आयु वर्ग तथा कबड्डी में 19 आयु वर्ग के लिए स्पर्धाएं आयोजित होगी। स्पर्धाओं में प्रदेश के 672 स्कूली छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता के अन्तर्गत इन स्पर्धाओं का आयोजन कवर्धा स्थित सरदार पटेल मैदान में किया जाएगा, जबकि बालकों के आवास के लिए विवेकानंद हाईस्कूल, करपात्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, प्रमुख प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला हटरी पारा, महाराणा प्रताप हाई स्कूल को चिन्हित किया गया है। बालिकाओं के आवास के लिए सरस्वती शिशु मंदिर, डाल्फिन स्कूल, आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नवीन कन्या हाई स्कूल कचहरी पारा, होली किंगडम स्कूल और होलीक्रास स्कूल को चिन्हित किया गया है। खिलाड़ियों को आवास स्थल से क्रीड़ा स्थल तक ले जाने के लिए बस की व्यवस्था भी की जायेगी। इस दौरान कंट्रोल रूम स्वामी करपात्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बनाया गया है।
क्रमांक 2659/सुनीता

