लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार महिला एवं बाल विकास/खेल सक्षम योजना:प्रदेश की 68 महिलाओं को मिला योजना का लाभ

सक्षम योजना:प्रदेश की 68 महिलाओं को मिला योजना का लाभ

What
When Sep 04, 2010
from 02:30 PM to 02:30 PM
Add event to calendar vCal
iCal

योजना में 48.70 लाख रूपए वितरित

रायपुर 04 सितम्बर 2010

छत्तीसगढ़ सरकार के महिला और बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सक्षम योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2009-10 में प्रदेश के 68 महिला हितग्राहियों को 48 लाख 70 हजार रुपए की ऋण राशि वितरित की गई है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश की विधवा, परित्यक्ता और 35 से 45 आयु वर्ग की अविवाहित महिलाओं को सुलभ ऋण उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने और उनमें व्यवसायिक क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से सक्षम योजना संचालित की जा  रही है।
    महिला और बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि छत्तीसगढ़ महिला कोष के अंतर्गत संचालित सक्षम योजना में वित्तीय वर्ष 2009-10 में 68 हितग्राहियों को 48 लाख 70 हजार रुपए ऋण राशि के रूप में वितरित की गई है। योजना में रायपुर, कबीरधाम और कोरिया जिले के पांच-पांच हितग्राहियों को एक-एक लाख रुपए की ऋण राशि प्रदान की गई। इसी प्रकार बिलासपुर जिले की चार महिलाओं को चार लाख रुपए, दुर्ग जिले में पांच महिलाओं को चार लाख रुपए, राजनांदगांव जिले में चार महिलाओं को चार लाख रुपए, महासमुंद जिले में तीन महिलाओं को एक लाख 80 हजार रुपए, धमतरी जिले में पांच हितग्राहियों को दो लाख 60 हजार रुपए ऋण राशि वितरित की गई । उन्होंने बताया कि रायगढ़ जिले की पांच महिलाओं को चार लाख रुपए, सरगुजा जिले में पांच महिलाओं को तीन लाख 95 हजार रुपए, कांकेर जिले में एक हितग्राही को 20 हजार रुपए, बस्तर जिले में पांच महिलाओं को एक लाख रुपए, दंतेवाड़ा जिले में पांच महिलाओं को एक लाख 95 हजार रुपए, कोरबा जिले में चार महिलाओं को तीन लाख 80 हजार रुपए, जशपुर जिले में पांच हितग्राहियों को तीन लाख 80 हजार रुपए और नारायणपुर जिले में तीन हितग्राहियों को 60 हजार रुपए की ऋण राशि वितरित की गई।
    विभागीय अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत ऋण राशि प्राप्त कर महिलाएं किराना दुकान, सायबर कैफे, मसाला दुकान, ब्यूटी पार्लर, श्रृगांर सदन, कपड़ा दुकान, सिलाई केन्द्र फैन्सी स्टोर और फोटो कापी दुकान जैसे व्यवसाय संचालित कर रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में संचालित इस योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। योजना में हितग्राहियों को अपना घरेलू लघु व्यवसाय शुरू करने के लिए एक लाख रुपए तक का ऋण स्वीकृत किया जाता है। उन्हें मात्र साढ़े छह प्रतिशत साधारण वार्षिक ब्याज दर पर यह ऋण दी जाती है। ऋण स्वीकृति के अधिकार जिला कलेक्टर के अनुमोदन से जिला प्रबंधक छत्तीसगढ़ महिला कोष को दिए गए हैं।

क्रमांक-2676/सुनीता





« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031