राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दस खेलों की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़
खेल स्पर्धाओ के लिए तिथियां और स्थान निर्धारित
रायपुर, 27 सितम्बर 2011
राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2011-12 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को दस खेलो की मेजबानी करने का अवसर मिला है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इन खेल स्पर्धाओं के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। स्पर्धाओं के लिए स्थान और तिथि भी निर्धारित हो गई है। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में कल शाम यहां मंत्रालय में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता समिति की बैठक में राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में होने वाली खेल स्पर्धाओं की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में अपर मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा श्री सुनील कुमार सहित जिला शिक्षा अधिकारी तथा आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के सहायक आयुक्त उपस्थित थे। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने बैठक में राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की खेल स्पर्धाओं के आयोजन स्थलों पर खिलाड़ियों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने व्यापक तैयारी करने के निर्देश दिए।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत छह नवम्बर से 10 नवम्बर तक राजनांदगांव में हॉकी (बालक-बालिका) 17 वर्ष, बास्केट बाल (बालक-बालिका) 14 वर्ष और रस्सीकूद (बालक-बालिका) 19 वर्ष की स्पर्धाएं होंगी। इसी प्रकार दुर्ग में 29 नवम्बर से 3 दिसम्बर तक हैण्डबाल (बालक-बालिका) 17 वर्ष, सायकल पोल (बालक-बालिका) 19 वर्ष और भारोत्तलन (बालिका) 17 तथा 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गई हैं। राजधानी रायपुर में एक दिसम्बर से पांच दिसम्बर तक नेट बाल (बालक-बालिका) 19 वर्ष और कैरम (बालक-बालिका) 19 वर्ष की प्रतियोगिताएं रखी गई है। बिलासपुर में सात दिसम्बर से 11 दिसम्बर तक बेसबाल (बालक-बालिका) 17 वर्ष और मुंगेली जिला बिलासपुर में 10 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक साफ्टबाल (बालक-बालिका) 19 वर्ष की स्पर्धाएं होंगी।

क्रमांक-2958/राजेश