खाद्य एवं पोषाहार कार्यालय अब दीनदयाल उपाध्याय नगर में
रायपुर 18 अप्रैल, 2011
केन्द्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय से संबंधित खाद्य एवं पोषण बोर्ड के अंतर्गत राजधानी रायपुर में संचालित सामुदायिक खाद्य एवं पोषाहार विस्तार कार्यालय को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के सेक्टर एक में एच.आई.जी.-11 में स्थानांतरित किया गया है। यह भवन पानी टंकी के पास, पुलिस थाना के पीछे स्थित है। इसके पहले यह कार्यालय रायपुर में ही आनंद नगर में विगत 29 वर्षों से संचालित हो रही थी। सामुदायिक खाद्य एवं पोषाहार इकाई के निदर्शन अधिकारी ने कार्यालय से संबंधित कार्यों के लिए नए पते पर पत्र व्यवहार और सम्पर्क करने की अपील की है।

