शा.दू.ब. कन्या महाविद्यालय में बनेगा बहुउद्देश्यीय खेल परिसर
शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में अतिरिक्त कक्ष भी लगभग 1.56 करोड़ रूपए का प्रावधान
राजधानी रायपुर के शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय में बहुउद्देश्यीय खेल परिसर विकसित किया जाएगा। इसमें एक करोड़ 35 लाख 77 हजार रूपए की लागत आएगी। लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस संबंध में आज यहां बताया है कि राज्य शासन द्वारा इस परिसर के लिए चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम अनुपूरक बजट में लागत राशि का प्रावधान किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि शासकीय महाविद्यालय सरायपाली जिला महासमुन्द में एक अतिरिक्त कक्ष का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण में 20 लाख रूपए की लागत आएगी। इस राशि का प्रावधान भी प्रथम अनुपूरक बजट में किया गया है।

