लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार महिला एवं बाल विकास/खेल राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना :योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2011-12 में 13.24 करोड़ रूपए आवंटित

राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना :योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2011-12 में 13.24 करोड़ रूपए आवंटित

What
When Apr 20, 2011
from 12:10 PM to 12:10 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर 20 अप्रैल, 2011

राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में संचालित राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2011-12 के लिए 13 करोड़ 24 लाख रूपए आवंटन जारी कर दिए गए है। इनमें ग्रामीण् क्षेत्रों के लिए आवंटित नौ करोड़ 60 लाख रूपए और नगरीय निकायों के लिए आवंटित तीन करोड़ 64 लाख रूपए की राशि शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत प्रदेश के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार के ऐसे मुखिया स्त्री या पुरूष जिनकी आमदनी से परिवार का अधिकांश खर्च चलता है और जिसकी आयु 18 वर्ष से अधिक तथा 65 वर्ष से कम हो की प्राकृतिक अथवा आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर परिवार के वारिस मुखिया को दस हजार रूपए की एक मुश्त सहायता राशि प्रदान की जाती है। विगत वित्तीय वर्ष 2010-11 में राज्य के दस हजार से अधिक परिवारों को इस योजना से लाभान्वित किया गया।
समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि योजना तहत वित्तीय वर्ष 2011-12 में रायपुर जिले के लिए एक करोड़ 85 लाख रूपए आवंटित किया गया है। इसी प्रकार महासमुन्द जिले के लिए 44 लाख रूपए, धमतरी जिले के लिए 34 लाख रूपए, दुर्ग जिले के लिए एक करोड़ 33 लाख रूपए, राजनांदगांव जिले के लिए 93 लाख रूपए, बिलासपुर जिले के लिए एक करोड़ 54 लाख रूपए, कोरबा जिले के लिए 55 लाख रूपए और रायगढ़ जिले के लिए 82 लाख रूपए आवंटित किए गए हैं। विभागीय अधिकारियों ने बस्तर जिले के लिए एक करोड़ आठ लाख रूपए दंतेवाड़ा जिले के लिए 53 लाख रूपए, कांकेर जिले के लिए 35 लाख रूपए, बीजापुर जिले के लिए 32 लाख रूपए, नारायणपुर जिले के लिए 17 लाख रूपए, जशपुर जिले के लिए 28 लाख रूपए, सरगुजा जिले के लिए एक करोड़ 14 लाख रूपए, कोरिया जिले के लिए 53 लाख रूपए, कबीरधाम जिले के लिए 32 लाख 40 हजार रूपए और जांजगीर-चांपा जिले के लिए 71 लाख 60 हजार रूपए आवंटित किए गए हैं।

कमांक्र-323/सुनीता

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031