लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार महिला एवं बाल विकास/खेल छत्तीसगढ़ में अनेक बेमिसाल प्रतिभाएं मौजूद: सुश्री लता उसेण्डी

छत्तीसगढ़ में अनेक बेमिसाल प्रतिभाएं मौजूद: सुश्री लता उसेण्डी

What
When Nov 05, 2011
from 04:05 PM to 04:05 PM
Add event to calendar vCal
iCal

 रायपुर, 05 नवम्बर 2011

महिला और बाल विकास मंत्री सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल और कला के क्षेत्र में अनेक बेमिसाल प्रतिभाएं मौजूद है। यहां के खिलाड़ियों और कलाकारों ने राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट3492-051111 प्रदर्शन कर राज्य को गौरवान्वित किया है। सुश्री उसेंडी कल यहां विज्ञान महाविद्यालय में चल रहे राज्योत्सव के दौरान खेल और युवा कल्याण विभाग के स्टॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से बोल रही थी।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुश्री उसेंडी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा खेल के विकास से संबधित प्रस्ताव की स्वीकृति तत्काल मिलती है। डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ खेल सहित हर क्षेत्र में विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ के चहुंमुखी विकास की परिकल्पना साकार होती दिख रही है। सुश्री उसेंडी ने राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया। राज्योत्सव में कल तीरंदाजी में श्री दुर्गेस प्रताप सिंह और श्री चंद्रशेखर बघेल, जम्परोप में श्री राजदीप, शतरंज में श्री श्रीधर चिन्ना, फुटबाल में कुमारी सुप्रिया कुकरेटी और कुमारी निकिता पन्न्ना, लॉन टेनिस में कुमारी आयुषी चौहान, सॉफ्ट टेनिस में श्री आकाश चौबे और कयकिंग कैनोइंग में श्री प्रमोद फरिकार को पुरस्कृत किया गया है। इसी प्रकार राज्योत्सव के दौरान विभाग द्वारा आयोजित कराटे की विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं पुरस्कार प्रदान किया गया।
    सुश्री उसेण्डी ने कराटे की स्पर्धाओं-बिलो ब्राउन बेल्ट में नीतिन चंचलानी, आयुषी वर्मा और आदित्य 3492-2-051111जबकि ब्राउन और ब्लेक बेल्ट में आयनलाल, वैभव मेघानी और प्रेरणा मोटवानी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किया। इसी प्रकार कुमीते बालिका वर्ग में प्रेरणा मोटवानी, हर्षा नैय्यर और मधु ब्राम्हणकर तथा जूनियर बालक वर्ग में आयन लाल, निहाल ब्रम्हाणकर और आदित्य रिचार्या को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार  मिला। कुमीते बालक सीनियर वर्ग में एस. आशीष कुमार, राजेश बोपचे और सिध्दांत बनर्जी को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया है। सुश्री उसेण्डी ने बाडीबिल्डिंग प्रदर्शन के लिए श्री सुमीत राय चौधरी, मार्शल आर्ट में सर्वश्री दिलीप कुमार और स्टंटमेन श्री मनोज चोपड़ा के अलावा श्री संजय शर्मा, मिल्टन अलवरेज, विकास साहू, एड्रेनेनील जंकीस, चेस चैम्पियन मास्टर रवि और तान्या रेड्डी तथा कल्पना मिश्रा को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।

क्रमांक-3492/सुनीता

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031