लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार महिला एवं बाल विकास/खेल राज्य खेल अलंकरण के लिए आवेदन 30 जून तक आमंत्रित

राज्य खेल अलंकरण के लिए आवेदन 30 जून तक आमंत्रित

What
When Apr 21, 2011
from 05:10 PM to 05:10 PM
Add event to calendar vCal
iCal

        रायपुर, 21 अप्रैल, 2011

 छत्तीसगढ़ सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल अलंकरण वर्ष 2011-12 के अंतर्गत शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार और खेल विभूति सम्मान के लिए आगामी 30 जून तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन का प्रारूप संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय की खेल शाखा से प्राप्त कर उसी कार्यालय में जमा किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को हर वर्ष 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता है।
        खेल और युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा राज्य के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को हर साल हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह में खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता है। इन पुरस्कारों के लिए आवेदन पत्र संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय की खेल शाखा से प्राप्त कर उसी कार्यालय में 30 जून 2011 तक शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य खेल अलंकरण के अंतर्गत सीनियर वर्ग के ऐसे खिलाड़ियों को शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा, जिनके द्वारा राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में या राष्ट्रीय खेलों में कोई पदक प्राप्त किया गया हो अथवा अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया गया हो। इसी प्रकार जूनियर वर्ग के उन खिलाड़ियों को शहीद कौशल यादव पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा, जिन्होंने जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जबकि सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा।
        विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षकों/निर्णायकों को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा तथा खेल से जुड़े ऐसे व्यक्ति, जो अपने सक्रिय खेल जीवन में तथा सक्रिय खेल जीवन के बाद भी खेलों के विकास, खेल संगठन, खेल आयोजन, खेल साहित्य सृजन, या खेल प्रशिक्षण के क्षेत्र में निरंतर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, उन्हें उत्कृष्ट सेवाओं के लिए खेल विभूति सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। खेल विभूति सम्मान के लिए आयु सीमा 55 वर्ष या उससे अधिक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि राजीव पाण्डेय पुरस्कार के लिए दो लाख 25 हजार रूपए नकद के पांच पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसी प्रकार शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए एक लाख रूपए नकद के पांच पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार हेतु एक लाख रूपए के दो पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार और खेल विभूति सम्मान के लिए 25-25 हजार के पांच नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इन पुरस्कारों के साथ मानपत्र, अलंकरण फलक, ब्लेजर और टाई भी प्रदान किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए राजधानी रायपुर स्थित संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण और संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के खेल शाखा से सम्पर्क किया जा सकता है।

क्रमांक्र-352/सुनीता



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031