लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार महिला एवं बाल विकास/खेल ध्यानचंद पुरस्कार के लिए 05 मई तक आवेदन आमंत्रित

ध्यानचंद पुरस्कार के लिए 05 मई तक आवेदन आमंत्रित

What
When Apr 20, 2010
from 01:00 PM to 01:00 PM
Add event to calendar vCal
iCal

    रायपुर, 20 अप्रैल 2010

खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने के साथ ही खेलों के विकास में जीवन भर की उपलब्धियों(लाईफ टाईम एचीव्हमेंट) के लिए भारतीय खिलाड़ियों को केन्द्र सरकार द्वारा इस वर्ष भी ध्यानचंद पुरस्कार से नवाजा जाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार के खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा इस पुरस्कार के लिए पात्रता रखने वाले  खिलाड़ियों से आगामी पांच मई तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन का प्रारूप सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के खेल कक्ष से और छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के सचिव से प्राप्त किया जा सकता है। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र की एक प्रति संबंधित जिला पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में और दूसरी प्रति राजधानी रायपुर स्थित खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय में पांच मई तक जमा किए जा सकते हैं। आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के माध्यम से राष्ट्रीय ओलम्पिक संघ के द्वारा 31 मई 2010 तक अवर सचिव युवा कार्य खेल मंत्रालय कमरा नं. 518 सी. शास्त्री भवन नई दिल्ली के पते पर सीधे भेजा जा सकता है।
    खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि इस पुरस्कार के लिए केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा 31 मई 2010 तक अनुशंसाएं आमंत्रित की गई हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय ने सभी राज्य के खेल विभाग के सचिव, भारतीय ओलंपिक संघ, आर्मी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, सर्विसेस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, एयर फोर्स, स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त खेल संघ, ऑल इण्डिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, रेल्वे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड, इंडियन नेवी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड को दिशा-निर्देश जारी किये गए हैं। इनके माध्यम से भेजे गए आवेदन मान्य किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस पुरस्कार के लिए वही खिलाड़ी पात्र होंगे, जिन्होंने न सिर्फ तीन या अधिक वर्षों तक राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ उपलब्धियां हासिल की हो। साथ ही जिन्होंने खेल जीवन से सन्यास लेने के बाद निरंतर खेलों के विकास के लिए अपनी क्षमता के अनुरूप योगदान भी दिया हो। यह पुरस्कार उस खिलाड़ी या उस खेल संघ को भी दिया जा सकता है, जिसने 20 वर्षों या उससे अधिक समय तक खेलों में अति उत्कृष्टता के विकास के लिए कार्य किया हो। प्रतिबंधित दवाईयों के सेवन के दोषी खिलाड़ी इस पुरस्कार के लिए पात्र नहीं होंगे। इस पुरस्कार में खिलाड़ी को पांच लाख रुपए नगद, प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह और ब्लेजर टाई से सम्मानित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर और सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के खेल शाखा से संपर्क किया जा सकता है।

क्रमांक-372 सुनीता



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031