निमोरा में महिला अदालत संबंधी प्रशिक्षण शिविर आज
रायपुर 23 नवम्बर 2011
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा कल 24 नवम्बर को सवेरे 11 बजे से निमोरा स्थित राज्य ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्थान में 'महिला अदालत' विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित की गई है। शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला और बाल विकास मंत्री सुश्री लता उसेण्डी करेंगी। शिविर में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विभा राव और आयोग की सभी सदस्यों सहित महिला अदालत की करीब 300 सदस्य शामिल होंगे।
क्रमांक-3800/सुनीता

