लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार महिला एवं बाल विकास/खेल खेलों के लिए लगन और आत्म-विश्वास जरूरी: श्री रमेश बैस

खेलों के लिए लगन और आत्म-विश्वास जरूरी: श्री रमेश बैस

What
When Jan 30, 2010
from 07:45 PM to 07:45 PM
Add event to calendar vCal
iCal

प्रदेश में बना है स्वस्थ खेल वातावरण- सुश्री लता उसेण्डी

संगोष्ठी की अनुशंसाओं पर किया जायेगा अमल : खेल मंत्री

 

    रायपुर 30 जनवरी 2010

खेलों में महिलाओं की भूमिका विषय पर आज यहां शासकीय दूधाधारी बजरंग कन्या महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से रायपुर के लोकसभा सांसद श्री रमेश बैस ने कहा कि स्व-प्रेरणा से खेलने वाले खिलाड़ी ही आगे बढ़ते हैं। खेल सिखाने से ही नहीं आता बल्कि इसके लिए खुद में लगन और आत्म विश्वास होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं को खेल के क्षेत्र में आगे लाने के लिए उन्हें अधिक स्वतंत्रता देने की आवश्यकता है।

3810-300110
    श्री बैस ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खेल के लिए अनेक योजनाओं का संचालन करने के साथ ही अनुदान भी दिये जा रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश के खिलाड़ी बालक-बालिकाओं को अच्छे खेल प्रशिक्षकों के साथ-साथ अन्य राज्यों की तरह खेल सुविधाएं देने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सुश्री लता उसेण्डी ने कहा कि राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में देश की महिलाओं के शानदार प्रदर्शन से जाहिर है कि महिलायें किसी भी क्षेत्र में कमतर नहीं हैं। प्रदेश में भी खेल सहित समाज के सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा राष्ट्रीय स्तर के इस संगोष्ठी में खेलों में महिलाओं की भूमिका के संबंध में जो अनुशंसाएं आयी है, उन्हें लागू करने पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार खेल के क्षेत्र में सभी सुविधायें देने को तत्पर है तथा राज्य की महिलाओं ने खेल के क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन भी किया है।
    सुश्री लता उसेण्डी ने आगे बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी 70 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची जारी की गई है, जिसमें 59 महिला खिलाड़ियों का नाम है। यह इस बात का प्रमाण है कि राज्य में महिलाओं ने आगे बढ़कर अपनी कौशल का प्रदर्शन किया है। प्रदेश में खेल की यह स्थिति स्वस्थ खेल वातावरण का परिचायक है। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से आये प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण्ा विभाग के संचालक श्री जी.पी. सिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद गिरोलकर और कार्यक्रम संयोजक श्री अतुल शुक्ला सहित विभिन्न राज्यों के विषय विशेषज्ञ, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में छात्राएं भी मौजूद थीं।

सुनीता
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031