लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार महिला एवं बाल विकास/खेल स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेकर देश का नाम रौशन करें युवा : सुश्री उसेण्डी

स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेकर देश का नाम रौशन करें युवा : सुश्री उसेण्डी

What
When Nov 28, 2011
from 03:30 PM to 03:30 PM
Add event to calendar vCal
iCal

तीन दिवसीय राज्य युवा महोत्सव शुरू

रायपुर 28 नवम्बर 2011

      खेल और युवा कल्याण मंत्री सुश्री लता उसेण्डी ने कहा है कि देश के युवाओं को स्वामी विवेकानंद जैसे 3864-1-281111महान समाज सुधारक और दार्शनिक के विचारों से प्रेरणा लेकर रचानात्मक कार्यों के जरिए अपने घर, परिवार, समाज और देश का नाम रौशन करना चाहिए। सुश्री उसेण्डी आज यहां खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा रंग मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय राज्य युवा उत्सव के उद्धाटन समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रही थी।
        सुश्री उसेण्डी ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि हमारे देश के अनेक युवाओं ने अपनी योग्यता के बल बूते देश-विदेश में अपना लोहा मनवाया है। उन्होंने राज्य युवा उत्सव में शामिल होने आए कलाकारों 3864-1-281111को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि गत वर्ष राष्ट्रीय युवा उत्सव में राज्य के कलाकारों ने दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है । आशा है कि यहां के युवा कलाकार इस वर्ष और भी अधिक पदक जीत कर लाएंगे। उन्होंने कहा कि इक्कीसवीं सदी भारत के युवाओं का है ।
     कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री संतोष पाण्डे ने कहा कि युवा राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए अपनी प्रतिभा को राष्ट्र के लिए समर्पित करें। उन्होंने कहा कि नौजवान लक्ष्य प्राप्ति के मार्ग में आने वाली हर बाधा का सामना करते हुए आगे बढ़ें।  कार्यक्रम को समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती चन्नी वर्मा, राज्य युवा आयोग के उपाध्यक्ष श्री कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री मनोहर पाण्डेय और संचालक श्री जी.पी.सिंह ने भी संबोधित किया। उद्धाटन समारोह में कत्थक में कु. अश्विनी वर्मा और तबला वादन में कु. रेशमा पण्डित सहित युवा कलाकारों ने अपनी कलाओं की आकर्षक और मनमोहक प्रस्तुति दी।

क्रमांक- 3864/सुनीता
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031