लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार महिला एवं बाल विकास/खेल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीमा योजना में प्रीमियम राशि में छूट की अवधि बढ़ी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीमा योजना में प्रीमियम राशि में छूट की अवधि बढ़ी

What
When Feb 07, 2010
from 06:30 PM to 06:30 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर 07 फरवरी 2010

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीमा योजना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं से गंभीर बीमारियों के लिए प्रत्येक वर्ष ली जाने वाली प्रीमियम की 80 रूपए की राशि में अब 2011 तक छूट प्रदान की गई है। संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को इस योजना में शामिल कर लाभ दिलाने के लिए सभी 18 जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों तथा परियोजना अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
    महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीमा योजना के अन्तर्गत सभी 18 से 59 वर्ष आयु की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को शामिल किया गया है। योजना के लिए वार्षिक प्रीमियम की राशि 280 रूपए निर्धारित है, जिसमें से 100 रूपए का प्रीमियम भारत सरकार द्वारा और 100 रूपए का प्रीमियम भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा वहन किया जाता है तथा शेष 80 रूपए प्रीमियम की राशि गंभीर बीमारियों हेतु सदस्यों द्वारा वहन किया जाता है। भारत शासन द्वारा पूर्व में सदस्यों द्वारा ली जाने वाली 80 रूपए प्रीमियम की राशि में वर्ष 2007-08 और 2008-09 के लिए छूट प्रदान की गई थी। छूट की यह अवधि अब 31 मार्च 2011 तक बढ़ा दी गई है। इस प्रकार इस योजना में सभी 18 से 59 वर्ष की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका बिना कोई प्रीमियम जमा कराए बीमित होंगी। योजना के तहत बीमित सहायिका की सामान्य मृत्यु पर उनके परिजनों को तीस हजार रूपए तथा दुर्घटना के कारण मृत्यु पर 75 हजार रूपए प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार दुर्घटना के कारण पूर्ण स्थायी अपंगता पर बीमित सहायिका को 75 हजार रूपए, दुर्घटना के कारण आंशिक स्थायी अपंगता पर 37 हजार 500 रूपए तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को स्तन कैंसर, गर्भाशय कैंसर, ग्रीवा कैंसर जैसी संकट पूर्ण रोग होने पर उसे बीस हजार रूपए की राशि प्रदान की जाएगी।
    अधिकारियों ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को इस योजना में जीवन बीमा निगम की शिक्षा सहयोग योजना से भी लाभ प्राप्त होगा। योजना में शामिल सदस्यों के कक्षा नवमीं से बारहवीं तक अध्ययनरत बच्चों को छह सौ रूपए अर्धवार्षिकीय छात्रवृत्ति दिए जाने का प्रावधान है। यह लाभ बीमित परिवार के केवल दो बच्चों को प्रदान किया जाएगा। इसके लिए हर साल पात्र छात्र हेतु जनवरी और जुलाई में निर्धारित प्रारूप में मांग प्रस्तुत किया जाना होता है। अधिक जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला एवं परियोजना स्तरीय कार्यालयों से सम्पर्क किया जा सकता है।

क्रमांक 3931/सुनीता




« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031