लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार महिला एवं बाल विकास/खेल दत्तक पुत्री शिक्षा योजना : छत्तीसगढ़ की 3.22 लाख बालिकाओं को मिला स्कूलों में प्रवेश

दत्तक पुत्री शिक्षा योजना : छत्तीसगढ़ की 3.22 लाख बालिकाओं को मिला स्कूलों में प्रवेश

What
When Dec 02, 2011
from 04:25 PM to 04:25 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर 02 दिसम्बर 2011

3939A-02.12.11
राज्य शासन के महिला और बाल विकास विभाग द्वारा संचालित 'दत्तक पुत्री शिक्षा योजना' के तहत छत्तीसगढ़ में चालू वित्तीय वर्ष 2011-12 के दौरान विगत सात माह में तीन लाख 22 हजार से अधिक बालिकाओं को स्कूलों में प्रवेश दिलाया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि योजना में गरीब परिवार की ऐसी बालिकाएं जिनकी पढ़ाई का खर्च उनके पालकों द्वारा वहन करना कठिन होता है, उन्हें सक्षम व्यक्तियों और समाजसेवी संस्थाओं से आर्थिक सहयोग प्राप्त कर स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाता है। साथ ही उन्हें जरूरत के हिसाब से शैक्षणिक सामग्री भी प्रदान की जाती है।
    महिला और बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2011-12 में माह अक्टूबर तक की स्थिति में तीन लाख 22 हजार 484 बालिकाओं को प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में प्रवेश दिलाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि रायपुर जिले में 32 हजार 629 बालिकाओं, दुर्ग जिले में 34 हजार 440 बालिकाओं, राजनांदगांव जिले में 21 हजार 531 बालिकाओं, कबीरधाम जिले में 10 हजार 546 बालिकाओं, महासमुन्द जिले में 14 हजार 50 बालिकाओं, धमतरी जिले में नौ हजार 350 बालिकाओं, दक्षिण बस्तर ( दंतेवाड़ा ) जिले में 17 हजार 590 बालिकाओं और बस्तर जिले में 29 हजार 13 बालिकाओं को स्कूलों में प्रवेश दिलाकर उन्हें दत्तक पुत्री शिक्षा योजना के तहत लाभान्वित किया गया।
    अधिकारियों ने बताया कि उत्तर बस्तर ( कांकेर ) जिले में 18 हजार 700 बालिकाओं, बिलासपुर जिले में 21 हजार 168 बालिकाओं, कोरबा जिले में 16 हजार 591 बालिकाओं, जांजगीर-चांपा जिले में 18 हजार 930 बालिकाओं, सरगुजा जिले में 18 हजार 128 बालिकाओं, कोरिया जिले में आठ हजार 420 बालिकाओं, जशपुर जिले में 14  हजार 855 बालिकाओं, रायगढ़ जिले में 26 हजार सात बालिकाओं, नारायणपुर जिले में पांच हजार 816 बालिकाओं और बीजापुर जिले में चार हजार 720 बालिकाओं को योजना के तहत शैक्षणिक सहायता प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्राथमिक शाला में पढ़ने वाली बालिका के लिए तीन सौ रूपए हर वर्ष और माध्यमिक शाला में पढ़ने वाली बालिका के लिए चार सौ रूपए प्रतिवर्ष के हिसाब से नगद राशि के अलावा कपड़े, पुस्तक आदि के रूप में सहायता प्रदान की जाती है। 
क्रमांक- 3939/सुनीता
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031