लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार महिला एवं बाल विकास/खेल द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए आवेदन पांच मई तक आमंत्रित

द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए आवेदन पांच मई तक आमंत्रित

What
When Apr 21, 2010
from 01:00 PM to 01:00 PM
Add event to calendar vCal
iCal

   रायपुर 21 अप्रैल 2010

निरंतर उत्कृष्ट प्रशंसनीय कार्य करने वाले खेल प्रशिक्षकों से द्रोणाचार्य पुरस्कार 2010 के लिए अनुशंसाए आमंत्रित की गयी है। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय युवा कार्य और खेल मंत्रालय द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खेल प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य  पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। इस पुरस्कार के लिए छत्तीसगढ़ में सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियों के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा यहां के खेल प्रशिक्षकों से आगामी पांच मई तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन का प्रारूप सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के खेल कक्ष, सचिव छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ, संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग में उपलब्ध है। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सचिव छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ और राजधानी रायपुर स्थित संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग में जमा कर सकते हैं।
    खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि निर्धारित प्रारूप में पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र आगामी 31 मई तक राष्ट्रीय ओलम्पिक संघ/ सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग/ राष्ट्रीय खेल फेडरेशन, सचिव स्पोर्टस कन्ट्रोल बोर्ड के माध्यम से अवर सचिव युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय रूम नंबर 518 सी. विंग शास्त्री भवन नई दिल्ली 11001 के पते पर भेजे जा सकते हैं। इसके अलावा राज्य ओलम्पिक संघ के माध्यम से राष्ट्रीय ओलम्पिक संघ के द्वारा आगामी 31 मई तक अनुशंसाए सीधे भेजे जा सकते हैं। यह पुरस्कार उन खेल प्रशिक्षकों के लिए है जिनके द्वारा तैयार किए गए खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ओलम्पिक गेम, एशियन गेम, कामन वेल्थ गेम, वर्ल्ड गेम, वर्ल्ड चैम्पियनशीप, वर्ल्ड कप और राष्ट्रीय मान्य खेलों में सर्वोत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की हो। इस पुरस्कार के माध्यम से ऐसे खेल प्रशिक्षकों का सम्मान किया जाता है जिन्होंने लगातार उत्कृष्ट प्रशंसनीय कार्य किया है और खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने योग्य बनाया है। विस्तृत जानकारी के लिए सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के खेल शाखा और संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग से सम्पर्क किया जा सकता है।

क्रमांक-395/सुनीता

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031