लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार महिला एवं बाल विकास/खेल महिलाओं के समुचित विकास के लिए जेण्डर बजट जरूरी : सुश्री उसेण्डी

महिलाओं के समुचित विकास के लिए जेण्डर बजट जरूरी : सुश्री उसेण्डी

What
When Nov 29, 2010
from 07:20 PM to 07:20 PM
Add event to calendar vCal
iCal

    रायपुर, 29 नवम्बर 2010

3959

छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री लता उसेण्डी ने कहा है कि महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए जेण्डर बजट बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जेण्डर बजटिंग छत्तीसगढ़ के परिप्रेक्ष्य में एक महत्वपूर्ण विषय है। जेण्डर बजट के माध्यम से महिलाओं की प्रगति के अवसर को सुनिष्चित किया जा सकता है। सुश्री लता उसेण्डी ने आज यहां नवीन विश्राम भवन में राज्य के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के लिए जेण्डर बजट पर आयोजित तीन दिवसीय प्रषिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए इस आषय के विचार व्यक्त किए। कार्यशाला का आयोजन राज्य शासन के सहयोग से केन्द्र सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग और राष्ट्रीय जन-सहयोग एवं बाल विकास संस्थान नई दिल्ली द्वारा किया गया।
    सुश्री उसेण्डी ने कहा कि राज्य की लगभग आधी आबादी महिलाओं की है, ऐसे में इस विषय पर चर्चा करने के साथ ही इस पर अमल भी किया जाए तो यह महिलाओं के विकास में सकारात्मक प्रयास होगा। विभिन्न विकास योजनाओं में महिलाओं को उनका वास्तविक हक दिलाने के लिए जेण्डर बजट जरूरी है। सुश्री उसेण्डी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गांव से लेकर शहर तक आर्थिक गतिविधियों में यहां की महिलाएं अहम भूमिका निभा रही हैं। जेण्डर बजटिंग की जानकारी  ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं तक पहुंचनी चाहिए। इससे राज्य के सर्वांगीण विकास की अवधारणा को सफल बनाने में सहायता मिलेगी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक-सामाजिक विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन में भी जेण्डर बजटिंग लाभदायी सिध्द होगी। जेण्डर आधारित बजट एक ऐसी पध्दति है जिसके माध्यम से राज्य सरकार के नियोजित सार्वजनिक व्ययों से सम्बंधित बजट बनाने की प्रक्रिया में जेण्डर के नजरिए को जोड़ा जाता है। कार्यशाला को महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव श्री के.डी.पी. राव ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर नई दिल्ली से डॉ. सुलोचना वासुदेवन संयुक्त संचालक निपसिड तथा जेण्डर बजटिंग सलाहकार डॉ. परामिता मजूमदार और मिस बेनिता शर्मा द्वारा कार्यषाला में अधिकारियों को जेण्डर बजटिंग के संबंध में जानकारी दी गई।  
क्रमांक-3959/सुनीता

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031