बैडमिन्टन प्रतियोगिता के लिए दो लाख रूपए की स्वीकृति
रायपुर, 30 नवम्बर 2010
राज्य सरकार ने इण्डोर बैडमिंटन स्टेडियम समिति कबीरधाम को उनके द्वारा विगत अगस्त माह में आयोजित 'दसवीं राज्य स्तरीय सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता' के लिए दो लाख रुपए मंजूर किए हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने यहां मंत्रालय से 26 नवम्बर को स्वीकृति आदेष जारी कर दिया है। उल्लेखनीय है कि समिति द्वारा विगत 18 अगस्त से 22 अगस्त तक जिला मुख्यालय कबीरधाम स्थित इण्डोर बैडमिंटन स्टेडियम में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
क्रमांक-3974/सुनीता

