महिला एवं बाल विकास मंत्री का दौरा कार्यक्रम
रायपुर, 5 दिसम्बर 2011
महिला और बाल विकास मंत्री सुश्री लता उसेंडी कल छह दिसम्बर को बस्तर जिले के ग्राम चित्रकोट में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगी। सुश्री उसेंडी छह दिसम्बर को सवेरे नौ बजे कोण्डागांव से चित्रकोट के लिए रवाना होंगी और सवेरे 10.30 बजे वहां पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद वे दोपहर 12 बजे चित्रकोट से कोण्डगांव के लिए प्रस्थान करेगी। सुश्री उसेंडी दोपहर दो बजे कोण्डगांव से प्रस्थान कर शाम 5.30 बजे रायपुर पहुंचेगी।
क्रमांक- 3990/सुनीता

