लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार महिला एवं बाल विकास/खेल नि:शक्त बच्चों के हाथों का कमाल : प्रदर्शनी देख चकित हुए लोग

नि:शक्त बच्चों के हाथों का कमाल : प्रदर्शनी देख चकित हुए लोग

What
When Dec 05, 2011
from 07:30 PM to 07:30 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर 05 दिसंबर 2011

    अंतर्राष्ट्रीय नि:शक्तजन दिवस के अवसर पर विगत तीन दिसम्बर को यहां मठपुरैना में आयोजित नि:शक्तजन राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान नि:शक्तजनों द्वारा निर्मित सजावटी सामग्रियों, चित्रकारी एवं कलाकारी की प्रदर्शनी विभिन्न पंडालों में लगाई गई। नि:शक्तजनों की सुंदर और 3996-051211आकर्षक चित्रकारी तथा कलाकारी ने समारोह स्थल में आए हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
    उल्लेखनीय है कि समारोह स्थल में नि:शक्तजनों के कल्याण के लिए कार्यरत अनेक शासकीय और अशासकीय संस्थाओं द्वारा पंडालों में नि:शक्त बच्चों द्वारा बनाए गए सामाग्रियों को प्रदर्शित किया गया। यहां मानसिक रूप से अविकसित बाल गृह माना कैम्प रायपुर के बच्चों द्वारा व्यर्थ वस्तुओं के प्रयोग से बनाए गए गुलदस्ते और फूलों की भी प्रदर्शनी लगी थी । माना कैम्प में निवासरत रवि, प्रवीण, रामविलास, पंकज, सुरेन्द्र, रमेंद्र और लुकेश जैसे मानसिक रूप से अविकसित बच्चे द्वारा बनाई गई सामाग्रियों को देखकर कहीं से भी ऐसा नहीं लग रहा था कि इन बच्चों की बुध्दि लब्ध्दि सामान्य बच्चों से कम है। हालांकि सामग्री बनाने में इन बच्चों को प्रशिक्षकों द्वारा जरूर सहयोग प्रदान किया जाता है।
    पंडाल में उपस्थित शिक्षिका ने बताया कि इन बच्चों को खाने-पीने और नहाने-धोने जैसे दैनिक कार्यों के लिए सहायता की जरूरत होती है और इन्हें विशेष शिक्षण-प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होेंने बताया कि वर्तमान में बाल गृह माना में 22 बच्चे रह रहें है। इन बच्चों को रोजमर्रा के कार्यों के प्रशिक्षण के साथ ही दोना निर्माण, बंधेज कार्य, लिफाफा बनाना, व्यर्थ की वस्तुओं से गुलदस्ता और फूल बनाना सिखाया जाता है। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक, कार्यक्रम के अध्यक्ष स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल और समाज कल्याण मंत्री सुश्री लता उसेण्डी ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर नि:शक्त बच्चों का उत्साहवर्धन किया।


क्रमांक- 3996/सुनीता

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031