लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार महिला एवं बाल विकास/खेल अखिल भारतीय आमंत्रण कप फुटबाल प्रतियोगिता का उद्धाटन खेल भावना जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक- विधानसभा अध्यक्ष श्री कौशिक

अखिल भारतीय आमंत्रण कप फुटबाल प्रतियोगिता का उद्धाटन खेल भावना जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक- विधानसभा अध्यक्ष श्री कौशिक

What
When Feb 11, 2010
from 08:15 PM to 08:15 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर 11 फरवरी 2010

4018-110210

    अखिल भारतीय आमंत्रण फुटबाल प्रतियोगिता का आज बिलासपुर के रेल्वे स्टेडियम में शुभारंभ हुआ। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने की। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की बीस टीम भाग ले रही हैं। उद्धाटन मैच उद्धाटन महाराष्ट और बिलासपुर के बीच खेला गया, जिसमें महाराष्ट्र की टीम ने बिलासपुर की टीम को एक-शून्य से हराया। यह प्रतियोगिमा दस दिनों तक चलेगी।
        विधानसभा अध्यक्ष श्री कौशिक ने प्रतियोगिता के शुभारंभ के बाद कहा कि खेल भावना से आगे बढ़कर जीवन के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में खेलों के प्रति सदैव आकर्षण रहा है। यहां के अनेक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। खेल प्रेमियों के उत्साह और लगन के कारण ही इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित होती है। उन्होंने कहा कि हार-जीत की अपेक्षा खेल भावना का प्रदर्शन महत्वपूर्ण है। खेल हमें संयम और अनुशासन सिखाता है। श्री कौशिक ने कहा कि इस प्रतियोगिता में देश की प्रतिष्ठित टीमें भाग ले रही है। प्रत्येक मैच संघर्षपूर्ण एवं रोमांचकारी होगा, जिसका दर्शक भरपूर आनंद उठायेंगे। उन्होंने सभी टीमों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन यहां करेंगे, जिससे बिलासपुर के खिलाड़ियों  को भी प्रेरणा मिलेगी।
        कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर के युवाओं में खेल के प्रति बहुत लगाव है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के खेल प्रेमियों की भावनाओं को समझते हुए विगत पांच वर्ष में खेल सुविधाओं का बहुत विस्तार किया गया है। खेल परिसर का निर्माण, रघुराज सिंह स्टेडियम का जीर्णोध्दार कर उसे राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लायक बनाया गया है । बहतराई में 100 करोड़ की लागत से खेल प्रशिक्षण्ा परिसर विकसित हो रहा है। इसके बन जाने से पूरे छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा खेल सुविधायें बिलासपुर में उपलब्ध होगी। श्री अग्रवाल ने बाहर से आये हुए खिलाड़ियों का अभिनंदन करते हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
        आयोजन समिति के अध्यक्ष कलेक्टर श्री सोनमणि बोरा ने प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

क्रमांक-4018 कुशराम

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031