लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार महिला एवं बाल विकास/खेल उद्योग अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करें : श्री मूणत

उद्योग अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करें : श्री मूणत

What
When Dec 08, 2011
from 06:05 PM to 06:05 PM
Add event to calendar vCal
iCal

 

छत्तीसगढ़ पर्यावरण एवं संरक्षण मंडल के कार्यों को पेपरलेस बनाने जल्द ही शुरू होगी ऑन लाइन सेवा

लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा में होंगे मंडल के कार्य

 

रायपुर 08 दिसम्बर 2011
4034-08.12.11छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के काम-काज को और भी ज्यादा पारदर्शिता की दृष्टि से इंटरनेट से जोड़कर ऑन लाइन किया जा रहा है। मंडल के कार्यों को इसके जरिए पेपरलेस भी बनाया जाएगा। इस सिलसिले में आज यहां मंडल के अधिकारियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ करते हुए आवास और पर्यावरण मंत्री श्री राजेश मूणत
ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्थापित उद्योग अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करें और निर्धारित मानदंड के अनुसार संबंधित क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के कार्यों को पेपरलेस बनाने के लिए मंडल में जल्द ही ऑन लाईन सेवा शुरू की जाएगी। इस दिशा में प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों - रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ और दुर्ग में भी कार्यशाला और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे।
    नवीन विश्राम भवन के सभागृह में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री मूणत ने कहा कि मंडल के कार्यों को पेपरलेस बनाने और कार्यों के सरलीकरण के उद्देश्य से इस वर्ष के अंत तक मंडल में ऑन लाइन सेवा प्रारंभ हो जाएगी। इससे उद्योगों के नवीनीकरण और सम्मति जैसे आवेदनों का त्वरित निराकरण होगा तथा उद्योगों को इन कार्यों के लिए बार-बार मंडल कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी। श्री मूणत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्थापित उद्योगों को सामाजिक दायित्वों का निर्वहन आवश्यक रूप से करना होगा। इसके लिए सभी उद्योग राज्य के औद्योगिक नीति और पुनर्वास नीति का पालन सुनिश्चित करें। जिन उद्योगों ने अब तक इन नीतियों का पालन नहीं किया है वे समय रहते इनका पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्धारित मानक के अनुसार राज्य में स्थापित सभी उद्योग आम जनता की मूलभूत सुविधाओं, उनके मनोरंजन और पर्यावरण संरक्षण के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
    श्री मूणत ने कहा कि छत्तीसगढ़ पर्यावरण एवं संरक्षण मंडल में जल्द ही लोक सेवा गारंटी अधिनियम भी लागू किया जाएगा, जिसके तहत सभी प्रकार के आवेदनों के निराकरण की निश्चित समय-सीमा नियत होगी। कार्यशाला में छत्तीसगढ़ पर्यावरण एवं संरक्षण मंडल के अध्यक्ष श्री एन. बैजेन्द्र कुमार और मंडल के सदस्य सचिव श्री पी. व्ही. नरसिंह राव ने आन लाईन कनसेंट मैनेजमेंट सिस्टम के संबंध में उद्योग प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के जवाब दिए। उल्लेखनीय है कि कार्यशाला में एन.आई.सी. नई दिल्ली से आए श्री अनिल कुमार द्वारा ऑन लाइन कनसेंट मैनेजमेंट सिस्टम की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा कार्यशाला में पर्यावरण संरक्षण के लिए बैग फिल्टर पर भी प्रस्तुतिकरण दिया गया।
क्र्रमांक-4034/सुनीता

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031