अखिल भारतीय सिविल सेवा बैडमिंटन प्रतियोगिता : विजेता खिलाड़ियों ने मुख्य सचिव से की मुलाकात
रायपुर, 02 दिसम्बर 2010

मुख्य सचिव श्री पी.जाय उम्मेन से आज यहां मंत्रालय में अखिल भारतीय सिविल सेवा बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी श्रीमती संगीता राजगोपालन और श्रीमती हेमिन बाघे सहित अन्य प्रतिभागी खिलाड़ियों ने मुलाकात की । श्री उम्मेन ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी । उल्लेखनीय है कि हरियाणा के पंचकुला जिले में दिनांक 23 से 28 नवम्बर तक आयोजित 'अखिल भारतीय सिविल सेवा बैडमिंटन प्रतियोगिता' में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण पदक सहित कुल सात पदक जीते। प्रतियोगिता में श्रीमती संगीता राजगोपालन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बैटरन सिंगल और बैटरन डबल में स्वर्ण पदक प्राप्त किया । इसके अलावा उन्होंने टीम चैम्पियनशिप, महिला डबल और मिश्रित युगल में एक-एक रजत पदक तथा महिला सिंगल में एक कास्य पदक हासिल किया, जबकि हेमिन बाघे ने महिला युगल में स्वर्ण और टीम प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया। प्रीक्वार्टर फाईनल पुरूष वर्ग में राबर्टसन कोशी का प्रदर्शन सराहनीय रहा । वेटरन वर्ग में छत्तीसगढ़ के श्री एन.एल. चौधरी, अतुल श्रीवास्तव और यू, के, कार ने क्वार्टर फाईनल तक का सफर तय किया ।

