लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार महिला एवं बाल विकास/खेल एकीकृत बाल विकास सेवा योजना : छत्तीसगढ़ में स्वीकृत आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों की संख्या 50 हजार से अधिक

एकीकृत बाल विकास सेवा योजना : छत्तीसगढ़ में स्वीकृत आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों की संख्या 50 हजार से अधिक

What
When Dec 06, 2010
from 02:00 PM to 02:00 PM
Add event to calendar vCal
iCal

    रायपुर 06 दिसम्बर 2010

 राज्य शासन के महिला और बाल विकास विभाग द्वारा एकीकृत बाल विकास सेवा योजना (आई.सी.डी.एस.) के सर्वव्यापीकरण के लिए छत्तीसगढ़ में आठ हजार 826 नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र और चार हजार 229 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र स्वीकृत किए गए हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में स्वीकृत इन केन्द्रों की संख्या अब 50 हजार से भी अधिक हो गयी है। उल्लेखनीय है कि एकीकृत बाल विकास सेवा के तृतीय चरण के विस्तार के अंतर्गत इन केन्द्रों की स्वीकृति दी गयी है। इन केन्द्रों को सुचारू और सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है।
    विभागीय अधिकारियों ने आज यहां बताया कि नवीन स्वीकृत आंगनबाड़ी केन्द्रों और मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित अब प्रदेश में स्वीकृत इन केन्द्रों की संख्या 50 हजार 311 हो गयी है। जबकि नए केन्द्रों की स्वीकृति से पूर्व प्रदेश के लिए 34 हजार 937 आंगनबाड़ी केन्द्र और दो हजार 319 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र स्वीकृत है। उन्होंने बताया कि आई.सी.डी.एस.के तृतीय चरण के विस्तार के तहत बस्तर जिले में 612 आंगनबाड़ी केन्द्र और 451 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार बीजापुर जिले में 160 आंगनबाड़ी केन्द्र और 40 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र, बिलासपुर जिले में 785 आंगनबाड़ी केन्द्र और 91 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र, दंतेवाड़ा जिले में 188 आंगनबाड़ी केन्द्र और 70 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र, धमतरी जिले में 113 आंगनबाड़ी केन्द्र और 41 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र, दुर्ग जिले में 965 आंगनबाड़ी केन्द्र और 59 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र और जांजगीर जिले में 437 आंगनबाड़ी केन्द्र और 118 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र स्वीकृत हुए हैं।
    विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जशपुर जिले में एक हजार एक आंगनबाड़ी केन्द्र और बारह सौ 98 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र, कांकेर जिले में 443 आंगनबाड़ी केन्द्र और 161 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र, कवर्धा जिले में 335 आंगनबाड़ी केन्द्र और 76 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र, कोरबा जिले में 497 आंगनबाड़ी केन्द्र और 213 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र, कोरिया जिले में 81 आंगनबाड़ी केन्द्र और 141 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र, महासमुंद जिले में 52 आंगनबाड़ी केन्द्र और 25 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र और नारायणपुर जिले में 71 आंगनबाड़ी केन्द्र और 99 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार रायगढ़ जिले में 554 आंगनबाड़ी केन्द्र और 440 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र, रायपुर जिले में एक हजार 32 आंगनबाड़ी केन्द्र और 243 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र, राजनांदगांव जिले में 696 आंगनबाड़ी केन्द्र और 207 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र तथा सरगुजा जिले में 804 आंगनबाड़ी केन्द्र और 456 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र स्वीकृत किए गए हैं।

क्रमांक-4083/सुनीता



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031