लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार महिला एवं बाल विकास/खेल सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण

सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण

What
When Dec 12, 2011
from 04:20 PM to 04:20 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 12 दिसंबर 2011

    राज्य सरकार के महिला और बाल विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में संचालित सक्षम योजना के तहत माह अक्टूबर 2011 तक प्रदेश की 284 महिलाओं को विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के लिए करीब एक करोड़ 62 लाख रूपए के ऋण प्रदान किए गए। उल्लेखनीय है कि योजना के तहत राज्य की विधवा, परित्यक्ता और 35 से 45 आयु वर्ग की अविवाहित महिलाओं को स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए आसान शर्तों पर एक लाख रूपए तक का ऋण प्रदान किया जाता है।
     महिला और बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ महिला कोष के अंतर्गत वर्ष 2009-10 में सक्षम योजना शुरू की गई। योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष 2011-12 में अक्टूबर तक की स्थिति में 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए एक करोड़ 62 लाख पांच हजार रूपए का ऋण प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा ) जिले की सर्वाधिक 41 महिलाओं को ऋण दिए गए। इसी प्रकार कबीरधाम जिले की 15 महिलाओं, कोरबा जिले की 10 महिलाओं, राजनांदगांव जिले की 14 महिलाओं और कोरिया जिले की 20 महिलाओं को योजना के तहत लाभान्वित किया गया है।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि धमतरी जिले की 22 महिलाओं, उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले की 23 महिलाओं, रायगढ़ जिले की 24 महिलाओं, बिलासपुर जिले की 19 महिलाओं, महासमुंद जिले की 17 महिलाओं, बस्तर जिले की 15 महिलाओं, दुर्ग जिले की 13 महिलाओं, रायपुर जिले की 12 महिलाओं, जांजगीर-चाम्पा जिले की आठ महिलाओं, सरगुजा जिले की 13 महिलाओं, बीजापुर जिले की छह महिलाओं और जशपुर जिले की 12 महिलाओं को योजना के तहत ऋण प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत ऋण प्राप्त कर हितग्राही महिलाएं राशन दुकान, सिलाई दुकान, ब्यूटी पार्लर, पशुपालन, सब्जी उत्पादन, आइसक्रीम पार्लर, होटल व्यवसाय, फैंशी स्टोर्स जैसे आमदानी मूलक व्यवसायों से जुड़कर आत्मनिर्भर और सक्षम बनती जा रही हैं।

क्रमांक-4091/सुनीता
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031