महिला और बाल विकास मंत्री का दौरा कार्यक्रम
रायपुर 11 मार्च 2010
महिला और बाल विकास मंत्री सुश्री लता उसेण्डी आगामी तेरह मार्च को उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले के ग्राम कोयलीबेड़ा में आयोजित तेंदूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। सुश्री उसेण्डी तेरह मार्च को सवेरे 11 बजे रायपुर से कोयलीबेड़ा के लिए रवाना होंगी। वहां पहुंच कर वे तेंदूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद वे दोपहर 3.30 बजे कोयलीबेड़ा से रवाना होकर शाम चार बजे कोण्डागांव पहुचेंगी।
क्रमांक/4356/सुनीता

