छत्तीसगढ़ नि:शक्तजन वित्त एवं विकास निगम : नि:शक्तजनों को मिला 1.17 करोड़ रूपए का ऋण
रायपुर, 26 अप्रैल, 2011
छत्तीसगढ़ नि:शक्तजन वित्त एवं विकास निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2010-11 में प्रदेश के 114 नि:शक्तजनों को किराना दुकान, कपड़ा दुकान, जनरल स्टोर्स, आटोवाहन, स्कार्पियों वाहन और विडियोग्राफी दुकान जैसे व्यवसायिक गतिविधियाें के लिए एक करोड़ 17 लाख से अधिक की ऋण राशि वितरित की गई। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा नि:शक्त व्यक्तियों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2004 में छत्तीसगढ़ नि:शक्तजन वित्त और विकास निगम की स्थापना की गई है।
समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि विगत वित्तीय वर्ष 2010-11 में 114 प्रकरणों में निगम द्वारा प्रदेश के नि:शक्त व्यक्तियों को एक करोड़ 17 लाख 69 हजार रूपए का ऋण प्रदान किया गया। इनमें रायपुर जिले में 18 नि:शक्तजनों को वितरित 22 लाख 77 हजार रूपए की ऋण राशि भी शामिल है। इसी प्रकार महासमुंद जिले में 8 नि:शक्तजनों को 9 लाख 60 हजार रूपए, धमतरी जिले में 6 नि:शक्तजनों को चार लाख दो हजार रूपए, दुर्ग जिले में 22 नि:शक्तजनों को 14 लाख 48 हजार रूपए, राजनांदगांव में 17 नि:शक्तजनों को 15 लाख 83 हजार रूपए और कबीरधाम जिले में दो नि:शक्तजनों को एक लाख 85 हजार रूपए के ऋण प्रदान किये गये।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि निगम ने बिलासपुर जिले में 6 नि:शक्तजनों को पांच लाख 19 हजार रूपए, जांजगीर-चांपा जिले में दो नि:शक्तजनों को सात लाख 58 हजार रूपए, कोरबा जिले में तीन नि:शक्तजनों को दो लाख 56 हजार रूपए, रायगढ़ जिले में पांच नि:शक्तजनों को पांच लाख 15 हजार रूपए, जशपुर जिले में 14 नि:शक्तजनों को 16 लाख 72 हजार रूपए, सरगुजा जिले में पांच नि:शक्तजनों को चार लाख 65 हजार रूपए और कोरिया जिले में पांच नि:शक्तजनों को छ: लाख 34 हजार रूपए ऋण वितरित किये गये। उन्होंने बताया कि नि:शक्त व्यक्तियों के लिए यह ऋण मुख्य रूप से किराना दुकान, जनरल स्टोर्स, कपड़ा दुकान, स्टेशनरी, सायकल दुकान, विभिन्न प्रकार के वाहनों, श्रृंगार सदन एवं गिफ्ट स्टोर्स और विडियोग्राफी दुकान के लिए प्रदान किए गए।

क्रमांक-439/सुनीता