कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता-2010 की मशाल आठ अगस्त को छत्तीसगढ़ में
आयोजन उप समिति की बैठक 19 मार्च को
रायपुर 17 मार्च 2010
देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 19वें कामनवेल्थ प्रतियोगिता-2010 के संबंध में राज्य शासन द्वारा रायपुर जिले की आयोजन उप समिति का गठन किया गया है। जिला प्रशासन (खेल एवं युवा कल्याण) द्वारा आयोजन की संभावित रूप रेखा का निर्धारण किया गया है, जिसे अंतिम रूप देने के लिए उप समिति के सदस्यों की बैठक शुक्रवार 19 मार्च को अपरान्ह 3.15 बजे यहां कलेक्टोरेट के सभागृह में आयोजित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली में 19वें कामनवेल्थ गेम 2010 का आयोजन किया जा रहा है। इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन की मशाल क्वीन बैटन लंदन से चलकर विभिन्न देशों सहित भारत के विभिन्न राज्यों से होते हुए आगामी आठ अगस्त को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आ रही है। इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आयोजन को राज्य की गरिमा के अनुरूप आयोजित करने हेतु राज्य शासन द्वारा रायपुर जिले की आयोजन उप समिति का गठन किया गया है। इस बैठक में बैटन रिले मार्ग का तथा मार्ग पर पड़ने वाले लगभग 12 चौक पर अतिथियों का निर्धारण किया जाएगा। इसके अलावा चौक पर मंच निर्माण, मंच पर खेल संघों और संस्थाओं की जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी। प्रत्येक चौक पर और मार्ग पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, बैटनधारक खिलाड़ी, रिले मोड़, स्कूली बच्चों की प्रत्येक चौक पर उपस्थिति और उनके प्रभारियों की नियुक्ति सहित विभिन्न जरूरी गतिविधियों के लिए संबंधितों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

क्रमांक 4428/सुनीता