लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार महिला एवं बाल विकास/खेल दत्तक पुत्री योजना में बस्तर जिला पहले नम्बर पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

दत्तक पुत्री योजना में बस्तर जिला पहले नम्बर पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

What
When Mar 24, 2010
from 09:45 PM to 09:45 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 24 मार्च 2010

            मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने महिला और बाल विकास विभाग की दत्तक पुत्री योजना में प्रथम आने पर बस्तर (जगदलपुर) जिले के प्रशासन और वहां की जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत गरीब परिवारों की बालिकाओं की पढ़ाई के लिए उन्हें समाज के सेवाभावी नागरिकों से आर्थिक सहायता दिलायी जाती है। ये नागरिक इन बालिकाओं को गोद लेकर कम से कम एक वर्ष तक उनकी पढ़ाई-लिखाई के खर्च का जिम्मा लेते हैं। बस्तर जिले को इस योजना के तहत 16 हजार 850 बालिकाओं का लक्ष्य मिला था, जबकि इस लक्ष्य के विरूध्द 26 हजार 780 बालिकाओं को नागरिकों द्वारा गोद लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी एक बालिका के शिक्षित होने पर पूरा परिवार शिक्षित हो सकता है और यदि परिवार शिक्षित हुआ तो समाज, देश और राज्य को भी शत-प्रतिशत शिक्षित और साक्षर होने में देर नहीं लगेगी। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि बस्तर जिले में दत्तक पुत्री योजना को मिली सफलता सचमुच उत्साहजनक है। उन्होंने इस योजना के तहत बालिकाओं को गोद लेने वाले नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। महिला और बाल विकास मंत्री सुश्री लता उसेण्डी ने भी इस योजना में सहभागी बने नागरिकों को धन्यवाद देते हुए योजना की सफलता पर जिला प्रशासन और विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है।

क्रमांक/4504/स्वराज्य

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031