'महिलाओं को दैहिक शोषण पर न्याय दिलाने' विषय पर कार्यशाला का आयोजन तीस मार्च को
रायपुर 29 मार्च 2010
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा 'महिलाओं के साथ होने वाले दैहिक शोषण पर न्याय दिलाने' के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला दिनांक 30 मार्च को रायपुर के सर्किट हाऊस के सभागार में प्रात: 11 बजे से प्रारंभ होगा।
इस कार्यशाला में सांसद दुर्ग सुश्री सरोज पांडे, सचिव महिला एवं बाल विकास श्री एस.के.बेहार, आयुक्त खेल श्री राजीव श्रीवास्तव, अपर सत्र न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री गोंडाले, अध्यक्ष समाज कल्याण बोर्ड श्रीमती हेमलता चन्द्राकर सहित अधिवक्ता श्री सुरेश खाखरिया के साथ-साथ विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं के पदाधिकारी तथा अन्य क्षेत्रों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। कार्यशाला में मुख्य रूप से चार बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी। ये बिन्दु हैं - (1) दैहिक शोषण क्यों होता है ?, (2) वे परिस्थितियां जिससे दैहिक शोषण कारित होता है ? (3) दैहिक शोषण को कैसे रोका जा सकता है ? (4) क्या दैहिक शोषण रोकने के लिए कठोर कानून बनाने की आवश्यकता है ?

