छत्तीसगढ़ में 37 वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए मेजबान शहर अनुबंध पर हस्ताक्षर
मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह और भारतीय ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष श्री सुरेश कलमाड़ी ने गरिमामय समारोह में किए हस्ताक्षर
रायपुर, 30 मार्च 2010

छत्तीसगढ़ में 37 वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के सिलसिले में आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ सदन में एक गरिमामय समारोह में मेजबान षहर अनुबंध ( Host city contract ) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अनुबंध पर राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और भारतीय ओलम्पिक संघ की ओर से अध्यक्ष श्री सुरेष कलमाड़ी ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौषिक, खेल मंत्री सुश्री लता उसेंडी, पर्यटन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल और भारतीय ओलम्पिक संघ के महासचिव श्री रणधीरसिंह भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास के लिए उत्साह , क्षमता और सकारात्मक दृष्टिकोण है। राज्य सरकार इन राष्टी्रय खेलों के आयोजन के लिए हर संभव सहयोग करेगी और देष में अभी तक हुए खेल आयोजनों से बेहतर आयोजन करेगी । उन्होंने कहा कि राज्य में हाल ही में एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का निर्माण किया गया है। इसके अतिरिक्त इंडोर स्टेडियम और अन्य खेल अधोसंरचनाओं के निर्माण का कार्य किया जा रहा है। खेलों के आयोजन हेतु छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 200 एकड़ जमीन चिन्हिंत की गई है, जिसमें अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के एकीकृत खेल अधोसरंचना का निर्माण किया जायेगा। भारतीय ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष श्री सुरेष कलमाड़ी ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की खेलों के विकास में रूचि और लगन को देखकर ही उसे 37वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उन्हें पूरा विष्वास है कि इस प्रकार के आयोजन से राज्य में राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने इस आयोजन के लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह की विषेष रूचि का भी उल्लेख किया।
खेल मंत्री सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि राज्य खेल जगत में उत्साहजनक माहौल के कारण राज्य में 37वें राष्ट्रीय खेल के आयोजन का प्रस्ताव माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखा गया जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा तत्काल सहमति प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि राज्य में खेलों के लिए अनुदान , प्रोत्साहन, पुरस्कार योजनाओं का क्रियान्वयन प्रारंभ किया गया तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अधोसरंचनाओं के निर्माण को प्रारंभ कर गति प्रदान की गई। सरकार की सकारात्मक रूचि के कारण छत्तीसगढ़ खेल जगत में उत्साह का माहौल है तथा राज्य के खिलाड़ियों ने 17 विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते हैं तथा अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भारतीय दल में चयनित किये गये हैं।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खेल आयोजन पर लगभग 1100 करोड़ रूपये खर्च होने की संभावना हैं, जिसमें लगभग 500 करोड़ खेल अधोसरंचना के निर्माण पर लगभग 400 करोड़ खेल गॉव एवं आवास व्यवस्था पर व्यय, लगभग 100 करोड़ खेल सामग्री एवं खेल उपकरण एवं लगभग 100 करोड़ आयोजन का व्यय संभावित है। राष्ट्रीय खेल आयोजन का व्यय भार राज्य सरकार के द्वारा वहन किया जा रहा है तथा इस के लिए भारत सरकार से भी आर्थिक सहायता का अनुरोध किया जायेगा। उन्होंने बताया कि रायपुर में लगभग 100 करोड़ की लागत से अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया गया है। रायपुर में ही अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का इनडोर स्टेडियम तथा आउटडोर स्टेडियम निर्माणाधीन है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जनपद में स्थित भिलाई इस्पात संयत्र में उन्नत खेल अधोसरंचना उपलब्ध है। इसी प्रकार राजनांदगांव में भी एक वृहद आउटडोर स्टेडियम उपलब्ध है तथा भारतीय खेल प्राधिकरण की खेल अधोसरंचना निर्माण प्रस्तावित है।
छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन रायपुर को मेजबान शहर मानते हुए जिला दुर्ग एवं राजनांदगांव में भी कुछ खेलों का आयोजन प्रस्तावित है। राष्ट्रीय खेल आयोजन में उन सभी खेलों को प्रस्तावित किया गया है जो वर्तमान में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों में सम्मिलित है। इन खेलों की संख्या 33 है। इन खेलों के अलावा राज्य के 2 विशिष्ट खेलों को भी इसमें सम्मिलित किया जा सकेगा। इस अवसर पर राज्य के सासंदगण एवं विधायकगण भी उपस्थित थे। समारोह में खेल एवं युवक कल्याण विभाग के सचिव श्री सुब्रत साहू, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोशिएसन के अध्यक्ष डॉ0 अनिल वर्मा एवं सचिव श्री बशीर अहमद खान भी उपस्थित थे।

क्रमांक/4606