लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार महिला एवं बाल विकास/खेल छत्तीसगढ़ राज्य खेल महोत्सव:राज्य स्तरीय खेल महोत्सव आगामी 11 दिसम्बर से

छत्तीसगढ़ राज्य खेल महोत्सव:राज्य स्तरीय खेल महोत्सव आगामी 11 दिसम्बर से

What
When Dec 08, 2010
from 04:35 PM to 04:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal

लगभग साढ़े चार हजार खिलाड़ी करेंगे अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन

रायपुर, 08 दिसम्बर 2010

राजधानी रायपुर में आगामी 11 दिसम्बर से बूढ़ा तालाब के पास स्थित स्पोर्टस काम्प्लेक्स में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय 'छत्तीसगढ़ राज्य खेल महोत्सव' का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राज्यभर के लगभग साढ़े चार हजार खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का शानदान प्रदर्शन करेंगे। उल्लेखनीय है कि खेल महोत्सव के अंतर्गत गत नवम्बर माह में विकासखंड और जिला स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विकासखंड स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताआें में लगभग 50 हजार खिलाड़ियाें ने हिस्सा लिया था, इनमें से चयनित लगभग 36 हजार खिलाड़ी जिला स्तरीय खेल महोत्सव में शामिल हुए थे जबकि 11 दिसम्बर से 13 सितम्बर तक आयोजित राज्य स्तरीय खेल महोत्सव में लगभग साढ़े चार हजार खिलाड़ी शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य खेल जगत में उत्साह का संचार करने के लिए विगत दस अगस्त को एक मिनी ओलम्पिक के आयोजन की घोषणा की थी, जिसे बाद में छत्तीसगढ़ राज्य खेल महोत्सव का नाम दिया गया। यह भी उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के दस वर्षों की अवधि में इस प्रदेश में चहुंमुखी विकास हुआ है। अन्य क्षेत्रों में हुए विकास के साथ खेलों में भी तरक्की हुई है और राज्य खेल जगत में उत्सव का माहौल बना हुआ है इसलिए छत्तीसगढ़ अखिल भारतीय स्तर पर 37 वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तैयारी में जुट गया। विकासखण्ड स्तर से राज्य स्तर तक आयोजित हो रहे इस खेल महोत्सव में शालेय विद्यार्थियाें और खेल संघों से जुड़े खिलाड़ियाें के लिए पृथक-पृथक क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन का प्रावधान किया है। शालेय विद्यार्थियों के लिए क्रमश: विकासखंड स्तर, जिला स्तर और जोन स्तर पर शिक्षा विभाग द्वारा क्रियान्वित नियमित गतिविधि के रूप में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जोन स्तर से चयनित खिलाड़ी ही राज्य खेल महोत्सव में भाग लेंगे। दूसरी ओर खेल संघों से जुड़े खिलाड़ियाें के लिए विकासखंड स्तर पर केवल चार खेल-कबड्डी, व्हालीबॉल, खो-खो और फुटबाल का आयोजन किया गया, जबकि जिला स्तर पर जिले में खेले जाने वाले सभी खेलों का आयोजन किया गया।        
राज्य स्तरीय खेल महोत्सव में 18 खेलों-तैराकी, बाक्सिंग, कराते डू, कुश्ती, आरचरी, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, फुटबाल, हैण्डबॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, नेटबॉल, व्हालीबॉल, वेटलिफ्टिंग, सॉफ्टबॉल, थ्रोबॉल और जूडो का आयोजन किया जाएगा। इनमें तैराकी, बाक्सिंग, कराते डू, कुश्ती, आरचरी, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, फुटबाल, हैण्डबॉल हॉकी कबड्डी, खो-खो, नेटबॉल, व्हालीबॉल और वेटलिफ्टिंग ओपन प्रतियोगिता के लिए है जबकि आरचरी, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, फुटबाल, हैण्डबॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, नेटबॉल, व्हालीबॉल, वेटलिफ्टिंग, सॉफ्टबॉल, थ्रोबॉल और जूडो शालेय विद्यार्थियों के लिए है। छत्तीसगढ़ राज्य खेल महोत्सव के आयोजन से राज्य के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर मिला है।

क्रमांक-5023/सुनीता
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031