लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार महिला एवं बाल विकास/खेल राज्य खेल महोत्सव : पहले दिन के नतीजे

राज्य खेल महोत्सव : पहले दिन के नतीजे

What
When Dec 11, 2010
from 09:05 PM to 09:05 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 11 दिसम्बर 2010

    खेल और युवक कल्याण विभाग द्वारा आज से प्रारंभ हुए छत्तीसगढ़ राज्य खेल महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आज पहले दिन हॉकी, फुटबाल, साफ्टबाल, खो-खो, थ्रो-बाल, व्हालीबाल, बास्केटबाल,एथलेटिक्स खेलों की प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताओं के नतीजे इस प्रकार है:-
    प्रथम दिन की खेल प्रतियोगिताओं में आज हॉकी ओपन महिला वर्ग में रायपुर ने सरगुजा को 4-0 से पराजित किया। पुरूष हॉकी में दुर्ग ने राजनांदगांव को 6 के मुकाबले 3 गोलों से पराजित किया। शालेय हॉकी बालक वर्ग में बिलासपुर ने रायपुर को 3-1 से पराजित किया। फुटबाल ओपन पुरूष वर्ग प्रतियोगिता में दुर्ग ने राजनांदगांव को 3-0 से, महिला वर्ग में रायपुर ने बस्तर को 6-0 से पराजित किया। साफ्टबाल शालेय बालक वर्ग में जशपुर ने बिलासपुर को 14-4 से, राजनांदगांव ने रायपुर को 9-3 से पराजित किया। खो-खो ओपन पुरूष वर्ग में दुर्ग ने बिलासपुर को 20-5 से, रायपुर ने राजनांदगांव को 19-3 से पराजित किया। थ्रो-बाल प्रतियोगिता शालेय बालक वर्ग में बिलासपुर ने दुर्ग को 25-17 से, महिला वर्ग में रायपुर ने बिलासपुर को 10-7 से, दुर्ग ने राजनांदगावं को 12-0 से, पुरूष वर्ग में बिलासपुर ने रायपुर को 27-0 से और बास्केटबाल प्रतियोगिता महिला ओपन में दुर्ग ने राजनांदगांव को 61-17 से पराजित किया। एथलेटिक्स की 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में दुर्ग जिले के श्री उमेश उरांव ने प्रथम, दुर्ग जिले के ही श्री महेन्द्र उरांव ने द्वितीय और रायपुर के श्री तुलसी साहू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में राजनांदगांव की सुश्री बालमति यादव प्रथम, दुर्ग की सुश्री बिमला पटेल द्वितीय और दुर्ग की ही सुश्री उर्मिला पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर की दौड़ में पुरूष वर्ग में बिलासपुर के श्री पी.आर.भगत ने पहला, राजनांदगांव के श्री आशीष ने दूसरा और दुर्ग के श्री अगेश्वर दुग्गा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि महिला वर्ग में रायपुर की सुश्री चारूलता को प्रथम, दुर्ग की सुश्री भुनेश्वरी निषाद को द्वितीय और दुर्ग की ही सुश्री सुनुति को तृतीय स्थान प्राप्त किया। तवा फेक पुरूष ओपन प्रतियोगिता में बिलासपुर के श्री अनवर पेंगल ने प्रथम , राजनांदगांव के श्री सौरभ प्रधान ने द्वितीय और दुर्ग के श्री ऋषभ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

क्रमांक-5073/चतुर्वेदी



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031