लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार महिला एवं बाल विकास/खेल छत्तीसगढ़ महिला कोष : महिला स्व सहायता समूहों को स्वरोजगार के लिए मिला 20 करोड़ रुपए का ऋण

छत्तीसगढ़ महिला कोष : महिला स्व सहायता समूहों को स्वरोजगार के लिए मिला 20 करोड़ रुपए का ऋण

What
When Jan 04, 2011
from 03:10 PM to 03:10 PM
Add event to calendar vCal
iCal

    रायपुर 04 जनवरी 2011

राज्य सरकार के महिला और बाल विकास विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ महिला कोष की ऋण योजना के तहत पिछले साढ़े छह वर्षों में करीब 16 हजार तीन सौ महिला स्व-सहायता समूहों को विभिन्न व्यवसायों के लिए लगभग 20 करोड़ रुपए की ­ऋण राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। इस ऋण योजना के तहत प्रदेश के महिला स्व-सहायता समूहों को केवल साढ़े छह प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज पर 50 हजार रूपए तक ऋण प्रदान किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि महिला और बाल विकास विभाग द्वारा राज्य की महिलाओं के स्वावलंबन और उनके सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए महिला कोष की ऋण योजना सहित अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है।
    विभागीय अधिकारियों ने आज यहां बताया कि छत्तीसगढ़ महिला कोष की ऋण योजना के तहत विगत साढ़े छह वर्षों में 16 हजार 285 महिला स्व-सहायता समूहों को 19 करोड़ 86 लाख 39 हजार रुपए ऋण  के रूप में वितरित किए गए । उन्होंने बताया कि योजना के तहत वर्ष 2004-05 में एक हजार 802 महिला समूहों को 94 लाख 54 हजार रुपए की ऋण राशि वितरित की गई। इसी प्रकार वर्ष 2005-06 में दो हजार 105 महिला समूहों को एक करोड़ 40 लाख सात हजार रुपए, 2006-07 में दो हजार 684 महिला समूहों को दो करोड़ 53 लाख 53 हजार रुपए, 2007-08 में दो हजार 859 महिला समूहों को तीन करोड़ 11 लाख 84 हजार रुपए, 2008-09 में तीन हजार 250 महिला समूहों को तीन करोड़ 70 लाख 25 हजार रुपए, वर्ष 2009-10 में दो हजार 827 महिला समूहों को छह करोड़ 16 लाख 16 हजार रुपए और चालू वित्तीय वर्ष में नवम्बर माह तक की स्थिति में सात सौ 50 महिला समूहों को दो करोड़ रुपए के ऋण उपलब्ध कराए गए हैं।

                                                                                          

  क्रमांक-5513/सुनीता



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031