लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार महिला एवं बाल विकास/खेल बाल विवाह रोकने कबीरधाम जिला प्रशासन सतर्क

बाल विवाह रोकने कबीरधाम जिला प्रशासन सतर्क

What
When May 03, 2011
from 04:35 PM to 04:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal

नियंत्रण कक्ष भी स्थापित

    रायपुर 03 मई 2011

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिला प्रशासन द्वारा आगामी छह मई को अक्षय तृतीया पर्व पर बाल विवाह रोकने के लिए जरूरी तैयारी की जा रही है। इसके लिये जिले के विभिन्न विभागों के 142 अधिकारियों की डयूटी लगायी गयी है।  जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय कवर्धा में नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। कोई भी व्यक्ति नियंत्रण कक्ष में बाल विवाह के संबंध में सूचना व जानकारी दे सकते हैं। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07741-232241 है।
जिला प्रशासन द्वारा पूरे जिले में विशेष रूप से मोबाईल टीम तैनात किए गए हैं। कलेक्टर श्री मुकेश बंसल ने कल कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर बाल विवाह रोकने के लिए जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांवों में अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह की रोकथाम के लिये लोगों को जागरूक करने व समझाईश देने कहा है। कलेक्टर ने महिला बाल विकास अधिकारी व बाल विकास परियोजना अधिकारियों व आंगनबाड़ी पर्यवेक्षकों को बाल विवाह के रोकथाम से संबंधित कानूनों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिये।
कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे गांवो में जाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वसहायता समूहों के सदस्यों व ग्रामीणों से चर्चा कर यह पता लगाएं कि किस घर में बाल विवाह होने की संभावना है। इस तरह की कोई जानकारी मिलने पर वे जिला प्रशासन को इसकी सूचना तुरंत दें। बाल विवाह रोकने के लिए जरूरी तैयारियों के तहत तीन-तीन ग्राम पंचायतों के समूह में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला कलेक्टर ने बाल विवाह की कुप्रथा को समाप्त करने आम जनता से सहयोग की अपील की है। कलेक्टर ने बताया कि काूनन के अनुसार विवाह के लिये पुरूष की आयु 21 वर्ष व महिला की आयु 18 वर्ष होना जरूरी है। बाल विवाह मे सहयोग करने वाले लोगों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत दंडित किया जा सकता है।
क्रमांक- 552/राजेश

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031