लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार महिला एवं बाल विकास/खेल छत्तीसगढ़ महिला कोष : महिला स्व-सहायता समूहों को 22 करोड़ रूपए का ऋण वितरित

छत्तीसगढ़ महिला कोष : महिला स्व-सहायता समूहों को 22 करोड़ रूपए का ऋण वितरित

What
When Mar 31, 2011
from 04:40 PM to 04:40 PM
Add event to calendar vCal
iCal

कोष के लिए वित्तीय वर्ष 2011-12 में दो करोड़ रूपए का प्रावधान

रायपुर, 31 मार्च 2011

राज्य सरकार के महिला और बाल विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में संचालित छत्तीसगढ़ महिला कोष की ऋण योजना के तहत  विगत सात वर्षों में 17 हजार से अधिक महिला स्व-सहायता समूहों को करीब 22 करोड़ रूपए का ऋण उपलब्घ कराया गया। इसमें चालू वित्तीय वर्ष 2010-11 में 18 सौ महिला स्व-सहायता समूहों को वितरित चार करोड़ रूपए की ऋण राशि भी शामिल है। छत्तीसगढ़ महिला कोष के लिए वित्तीय वर्ष 2011-12 में दो करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। उल्लेखनीय है कि महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता और उनके सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ महिला कोष संचालित की जा रही है। इस महिला कोष द्वारा ऋण उपलब्ध कराने के साथ-साथ अनेक महिला समूहों को आय उर्पाजन गतिविधियों के लिए प्र्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
    महिला और बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि विगत सात वर्षों में प्रदेश की करीब 17 हजार 300 महिला स्व-सहायता समूहों को विभिन्न व्यवसायों के लिए 21 करोड़ 70 लाख रूपए से अधिक की ऋण राशि स्वीकृत की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ महिला कोष से ऋण प्राप्त कर महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से प्रदेश की महिलाएं वर्मी कम्पोस्ट खाद, मिठाई के डिब्बे, पूरक-पोषण आहार निर्माण्ा, पशुपालन, डेयरी, मशरूम उत्पादन, राशन दुकानों का संचालन, हस्तशिल्प और सिलाई-बुनाई जैसे आय उर्पाजन गतिविधियों से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत वर्ष 2004-05 में 1802 महिला स्व-सहायता समूहों को 94 लाख 54 हजार रूपए की ऋण राशि वितरित की गयी है। इसी प्रकार वर्ष 2005-06 में 2105 समूहों को एक करोड़ 40 लाख सात हजार, 2006-07 में दो हजार 684 समूहों को दो करोड़ 53 लाख 53 हजार रूपए, 2007-08 में दो हजार 859 समूहों को तीन करोड़ 11 लाख 84 हजार रूपए और 2008-09 में तीन हजार 250 समूहों को तीन करोड़ 70 लाख पच्चीस हजार रूपए की ऋण राशि स्वीकृत की गयी।        
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2009-10 में करीब दो हजार 800 समूहों को छह करोड़ रूपए से अधिक की ऋण राशि उपलब्ध करायी गयी, जबकि 2010-11 में फरवरी की स्थिति में लगभग 18 सौ समूहों को चार करोड़ रूपए के ऋण उपलब्घ करा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत विगत वर्ष 2009-10 से 50 हजार रुपए तक के ऋण स्वीकृत किए जा रहे हैं जबकि पूर्व में ऋण राशि 20 हजार रुपए तक ही स्वीकृत करने का प्रावधान था। योजना में प्रथम बार में 25 हजार रुपए तक का ऋण प्रदान किया जा रहा है तथा पहली बार दिए गए ऋण की राशि वापस करने पर दूसरी बार 50 हजार रुपए तक ऋण स्वीकृत किया जा रहा है। इस योजना के तहत महिला स्व सहायता समूहों को साढ़े छह प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
क्रमांक-6788/सुनीता

 

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031