छत्तीसगढ़ में भी मनाया जाएगा 31 मई को धूम्रपान निषेध दिवस
सभी जिलों में होंगे विशेष कार्यक्रम
रायपुर 23 मई, 2011
तम्बाकू सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी देने और जनता को जागरूक बनाने के लिए आगामी 31 मई को छत्तीगसगढ़ में भी अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर राज्य के सभी जिलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य सरकार के पंचायत एवं समाज सेवा संचालनालय द्वारा आगामी 31 मई 2011 को अन्तर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर राज्य में विषय से संबंधित कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए प्रदेश के सभी कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर दिया गया है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से धूम्रपान और नशा के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।
परिपत्र के अनुसार तम्बाकू या तम्बाकू से निर्मित उत्पादों के सेवन से सभी वर्गों में गंभीर व्याधियां दिखाई दे रही हैं जो सभी के लिए चिन्ता का विषय है। जारी परिपत्र में कलेक्टारों से कहा गया है कि वे धूम्रपान और नशापान के विरूध्द व्यापक जन चेतना विकसित करने के लिए सभी अधीनस्थ विभागों के साथ ही जन सामान्य, समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों, स्वैच्छिक संस्थाओं, प्रतिष्ठित नागरिकों और जन प्रतिनिधियों आदि के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित कराएं और नशापान के दुष्परिणामों को प्रचारित करें। परिपत्र में कहा गया है कि आगामी 31 मई को समुदाय के सहयोग से नशामुक्ति रैली, नुक्कड़ सभाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नशामुक्ति प्रदर्शनी और विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ-साथ आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से संबंधित प्रेरक नाटक, गीत और परिचर्चा का प्रसारण किया जा सकता है।

क्रमांक-865/सुनीता