लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार महिला एवं बाल विकास/खेल राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना : राज्य के दस हजार 51 परिवारों को मिली राहत राशि

राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना : राज्य के दस हजार 51 परिवारों को मिली राहत राशि

What
When Apr 06, 2011
from 02:00 PM to 02:00 PM
Add event to calendar vCal
iCal

योजना में 10.5 करोड़ की राशि वितरित

    रायपुर, 6 अप्रैल 2011

राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में संचालित राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत विगत वित्तीय वर्ष 2010-11 में प्रदेश के करीब दस हजार 51 परिवारों को दस करोड़ 5 लाख 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि वितरित की गई। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना में गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार के 18 वर्ष से अधिक और 65 वर्ष से कम आयु के ऐसे मुखिया स्त्री अथवा पुरूष जिनकी आमदनी से परिवार का अधिकांश खर्च चलता है, उसकी प्राकृतिक या आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर उसके परिवार के वारिस मुखिया को एक मुश्त दस हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
    समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि राष्ट्रीय परिवार योजना में विगत वित्तीय वर्ष 2010-11 में फरवरी की स्थिति में प्रदेश के दस हजार 51 परिवारों को लाभान्वित किया गया। योजना में रायपुर जिले के एक हजार 711 परिवारों के वारिस मुखिया को प्रति हितग्राही दस हजार रूपए के हिसाब से आर्थिक सहायता दी गई। इसी प्रकार महासमुंद जिले के 426 परिवारों, धमतरी जिले के 307 परिवारों, दुर्ग जिले के 850 परिवारों, राजनांदगांव जिले के 709 परिवारों, कबीर धाम जिले के 277 परिवारों, बस्तर जिले के 814 परिवारों, दंतेवाड़ा जिले के 369 परिवारों, कांकेर जिले के 188 परिवारों और बीजापुर जिले के 248 परिवारों को योजना के तहत प्रति परिवार दस हजार रूपए के हिसाब से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि योजना में नारायणपुर जिले के 23 परिवारों, बिलासपुर जिले के 1200 परिवारों, कोरबा जिले के 547 परिवारों, जांजगीर-चाम्पा जिले के 705 परिवारों, रायगढ़ जिले के 696 परिवारों, जशपुर जिले के 96 परिवारों, सरगुजा जिले के 636 परिवारों और कोरिया जिले के 249 परिवारों को लाभान्वित किया गया। 

क्रमांक-88/ सुनीता




« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031