लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार महिला एवं बाल विकास/खेल बाल सम्प्रेक्षण गृह में सुन्दर बगीचा बनाने के निर्देश

बाल सम्प्रेक्षण गृह में सुन्दर बगीचा बनाने के निर्देश

What
When May 22, 2010
from 04:45 PM to 04:45 PM
Add event to calendar vCal
iCal

समाज कल्याण मंत्री ने किया आकस्मिक निरीक्षण

    रायपुर 22 मई 2010

908-1

 समाज कल्याण मंत्री सुश्री लता उसेण्डी ने आज पूर्वान्ह राजधानी रायपुर के माना स्थित शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की समस्याएं सुनी और उन्हें सुखद भविष्य के लिए समझाइश दी। सुश्री उसेण्डी ने अधिकारियों से कहा कि बाल सम्प्रेक्षण गृह के परिसर में हरियाली के लिए विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे फूलों के पौधे लगाकर एक अच्छा बगीचा भी विकसित किया जाए ताकि वहां रहने वाले बच्चों को एक सुन्दर प्राकृतिक परिवेश मिल सकें। सुश्री उसेण्डी ने कहा कि बाल मनोविज्ञान के विशेषज्ञों से चर्चाकर सम्प्रेक्षण गृह में और भी अधिक सकारात्मक वातावरण बनाने की जरूरत है। 908-2
    समाज कल्याण मंत्री ने सम्प्रेक्षण गृह में दसवीं कक्षा में पूरक आए एक बच्चे का परीक्षा फार्म भरवाकर उसे परीक्षा में शामिल कराने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखने के लिए खेल क्रियाकलापों को और बढ़ावा दें तथा वोकेशनल प्रशिक्षण की भी व्यवस्था करें। उन्होंने निरीक्षण के दौरान भोजन कक्ष की जल्द से जल्द मरम्मत कराने और शयन कक्ष, मनोरंजन कक्ष सहित सभी कक्षों में जरूरी सुधार करवाने तथा सफाई का पुख्ता इंतजाम करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अत्यधिक तापमान को देखते हुए जहां-जहां आवश्यक है वहां और कूलर लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सम्प्रेक्षण् गृह के अधीक्षक और हाउस मास्टर के कार्य पर असंतोष जाहिर करते हुए उन्हें ठीक से कार्य करने की हिदायत दी। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के सचिव श्री के.डी.पी. राव ने भी मनोरंजन कक्ष में विभिन्न भाषाओं की अच्छी पत्रिकाएं रखने और बच्चों को प्रेरणादायी तथा मनोरंजक धारावाहिक और फिल्में दिखाने कहा।
    ज्ञातव्य है कि विगत एक मई को बाल सम्प्रेक्षण गृह के 11 बच्चे भाग गए थे जिसमें से 3 बच्चे वापस आ गए हैं शेष 8 बच्चों के भागे जाने की सूचना उनके अभिभावकों को दे दी गई है। संप्रेक्षण गृह में विभिन्न अपराधों में लिप्त पाए गए बच्चों को पारिवारिक माहौल में रखा जाता है। वर्तमान में यहां 81 बच्चे रह रहे हैं, बच्चों के रहने, खाने और उनकी पढ़ाई सहित विभिन्न जरूरतें राज्य शासन द्वारा पूरी की जाती है। इस अवसर पर विभाग के सचिव श्री के.डी.पी. राव ने प्रमस्तिष्क अंगाघात के नि:शक्त व्यक्तियों की शीघ्र पहचान एवं उपचार हेतु समाज कल्याण विभाग द्वारा माना में स्थापित गेटलेब का निरीक्षण किया। इस मौके पर विभाग के संचालक श्री जी.एस. धनंजय और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। 

 क्रमांक-908/सुनीता

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031