लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार महिला एवं बाल विकास/खेल राजीव गांधी मानव सेवा पुरस्कार : आवेदन 20 जून तक आमंत्रित

राजीव गांधी मानव सेवा पुरस्कार : आवेदन 20 जून तक आमंत्रित

What
When May 26, 2011
from 05:45 PM to 05:45 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 26 मई 2011

    बाल कल्याण के क्षेत्र में दस वर्ष से अधिक सेवा करने वाले व्यक्तियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राजीव गांधी मानव सेवा पुरस्कार से सम्मानित जाता है। केन्द्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा बाल कल्याण के क्षेत्र में हर वर्ष दिए जाने वाले इस पुरस्कार के लिए छत्तीसगढ़ के व्यक्तियों से भी आगामी 20 जून तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
    महिला और बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि राजीव गांधी मानव सेवा पुरस्कार बच्चों के विकास, बच्चों के संरक्षण और बच्चों के कल्याण के क्षेत्र में दस वर्ष से अधिक सेवा करने वाले व्यक्ति को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिया जाता है। पुरस्कार के लिए भारत सरकार द्वारा तीन व्यक्तियों का चयन किया जाएगा। प्रत्येक चयनित व्यक्ति को एक लाख रूपए और प्रशस्ति पत्र दिए जाने का प्रावधान है। यह पुरस्कार 20 अगस्त को स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस पर दिया जाएगा। पुरस्कार के चयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर केन्द्रीय महिला और बाल विकास मंत्री की अध्यक्षता में चयन समिति गठित है।   
    इस पुरस्कार के लिए राज्य सरकार के महिला और बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों से आगामी 20 जून 2011 तक नामांकन मंगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर आवेदन सीधे स्वीकार नहीं किए जाएंगे। किसी संस्था अथवा शासकीय विभाग में कार्यरत वेतनभोगी कर्मचारी इस पुरस्कार के लिए पात्र नहीं है। विस्तृत जानकारी के लिए महिला और बाल विकास संचालनालय रायपुर और जिला कार्यालयों में सम्पर्क किया जा सकता है।

क्रमांक-921/सुनीता
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031