'रामसजीवन की प्रेमकथा' नाटक का मंचन आज
रायपुर, 8 अप्रैल 2011
राज्य शासन के संस्कृति विभाग के 'सफर मुक्ताकाश' कार्यक्रम की अगली कड़ी में शनिवार 09 अप्रैल को 'रामसजीवन की प्रेमकथा' नाटक की प्रस्तुति दी जाएगी। नाटक का मंचन यहां महंत घासीदास संग्रहालय परिसर स्थित मुक्ताकाशी मंच पर शाम सात बजे शुरू होगा। श्री उदय प्रकाश द्वारा लिखित इस नाटक का निर्देशन श्री अमित शेंडे नागपुर ने किया है। इस नाटक से पहले स्थानीय कलाकार श्री डेविड निराला एवं साथी देवी जसगीत प्रस्तुत करेंगे।
क्रमांक- 143/राजेश /गोविंद

